15 अप्रैल 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों का पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

बुधवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बन रहा है। इस दिन सुबह लगभग 6.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा।

Asianet News Hindi | Published : Apr 14, 2020 3:36 PM IST

उज्जैन. 15 अप्रैल, बुधवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा। बुधवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बन रहा है। इस दिन सुबह लगभग 6.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही मंगल, गुरु और शनि ग्रह स्थित हैं। बुधवार को ये चारों ग्रह एक ही राशि में होने से चतुर्ग्रही योग इस दिन बन रहा है। जानिए आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर-

मेष
फायदा-
 नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा। पैसों की तंगी खत्म होगी।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नया काम शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं। दूसरों के कामकाज में दखल न दें।
उपाय- गुरु को पीले वस्त्र भेंट करें।

वृष
फायदा-  विवाह संबंध तय हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने की योजना बन सकती है। बिजनेस में संतान से मदद मिल सकती है।
नुकसान- पेट के रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। उधार दिया पैसा अटक सकता है। एसिडिटी भी हो सकती है।
उपाय- मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाएं।

मिथुन
फायदा- पैसों की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से फायदा हो सकता है।  
नुकसान- गुस्से में खुद के काम बिगाड़ सकते हैं। बिना सोचे-समझे बोलने से परेशानी बढ़ सकती है। किसी से विवाद होने के भी योग बन रहे हैं।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।

कर्क
फायदा-
आपका कारोबार सामान्य रहेगा। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छे से बीतेगा।
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में कोई बड़ी गलती हो सकती है। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।
उपाय- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।

सिंह
फायदा- बिजनेस और नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- नव नाग स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या
फायदा- करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।  कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा।
नुकसान- सेहत का भी ध्यान रखें। काम में देरी से गुस्सा आएगा। न चाहते हुए भी कोई बड़ा वादा करना पड़ सकता है।
उपाय- पूजा स्थान पर पानी से भरा तांबे का कलश रखें।

तुला
फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। करियर के लिए कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। किसी को उधार पैसा न दें। लेन-देन में सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाना डालें।

वृश्चिक
फायदा- इनकम बढ़ने की संभावना है। मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएंगे। अनुभवी लोगों की मदद से बिजनेस में फायदा होगा।
नुकसान- पैसा उधार न दें। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

धनु
फायदा- कामकाज में पॉजिटिव बदलाव के योग बन रहे हैं। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- कारोबार में रिस्क लेने से बचें। कुछ मामलों में पैसा रुक सकता है। रिश्तों में तनाव हो सकता है। ज्यादा बोलने के कारण भी नुकसान हो सकता है।
उपाय- किसी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस में पानी डालें।

मकर
फायदा- नौकरी की जगह में मनचाहे बदलाव के योग बन रहे हैं। पैसा आने से रुके हुए कामों में गति आएगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।
नुकसान- आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है। शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। धन हानि के योग बन रहे हैं।
उपाय- हल्दी, केसर और चंदन मिलाकर लक्ष्मी जी को तिलक लगाएं।

कुंभ
फायदा- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- कानूनी मामलों से खुद को दूर रखें। जल्दबाजी में किए गए वादों से परेशानी बढ़ सकती है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर घर से निकलें।

मीन
फायदा-  बड़ी योजनाओं पर विचार हो सकता है।  अच्छे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में बड़ा विवाद हो सकता है। जोखिम भरे काम करने में सावधान रहें। कारोबार के बढ़ते खर्चे आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं।
उपाय- भगवती दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।

Share this article
click me!