Horoscope Today आज का राशिफल 16 दिसंबर 2021: मेष वालों को रखना होगा सेहत का ध्यान, सिंह वाले बनाएंगे नई योजना

16 दिसंबर, गुरुवार को अगह मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.42 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। इसी दिन से खर मास की शुरूआत होगी।

Asianet News Hindi | / Updated: Dec 16 2021, 06:00 AM IST

उज्जैन. 16 दिसंबर, गुरुवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसी दिन से खर मास की शुरूआत होगी। गुरुवार को दोपहर में लगभग 3.18 पर चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करेगा। साथ ही सूर्य भी वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। चंद्रमा और सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…  

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
यदि आज किसी कार्य में जोखिम उठाया, तो वह भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव को मंजूर करना पड़ सकता है। आज आप अपने घर अथवा व्यवसाय दोनों के कामों में आवश्यकता से ज्यादा दिमाग लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 
उपाय- शनि से संबंधित चीजों का दान करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपका अधिकांश समय प्रियजनों के कारण विचलित हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओ पर विचार विमर्श भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन कुछ चुनौती भरा रह सकता है। दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। 
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
यदि आप अपने घरेलू कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो आपके परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी कार्य को करने में किसी से सहयोग नहीं मांगेंगे, तो वह भी आज आपको अपने आप ही मिल जाएगा और आपके कार्य पूरे होंगे।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपके घर परिवार के सदस्य आपके खर्चों में बढ़ोतरी कराएंगे, जो आपकी आमदनी से अधिक होगी, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में अपनी पुरानी गलतियों से कुछ सीख लेंगे। आज दोपहर के समय आपका अपने परिजनों व किसी परिचित को लेकर मनमुटाव हो सकता है। 
उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं आएंगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। 
उपाय- कांटेदार पौधे को जल चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज आपको आपके व्यापार में लाभ कम होगा, बस आपके दैनिक खर्चे ही आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन आपको अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी कार्य पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। 
उपाय- किसी महिला को सुहाग की सामग्री भेंट करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्य में भी अधिक रुचि लेंगे। आज आप अपने आसपास के लोगों के खातिरदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज का दिन आपको धन के साथ-साथ मान-सम्मान भी दिलवाएगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी पूरा कर लेंगे।
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर का दान करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
साझेदारी में यदि कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज का दिन आप की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आज आपने जिस भी कार्य को करने का मन बनाया होगा, वह पूरा होगा और उसमें आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। 
उपाय- हरे रंग का रूमाल जेब में रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपके घर व परिवार के सदस्य आपसे अपनी इच्छा पूर्ति कराने की जिद कर सकते हैं, जिसके कारण आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। आज आप जो भी कार्य करे वह बहुत ही सोच समझ कर करें ,नहीं तो वह आपको परेशानी की दे सकता है। 
उपाय- पानी में एक चुटकी चंदन का पावडर मिलाकर स्नान करें। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
किसी अपने रिश्तेदार के माध्यम से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी सेहत के प्रति भी ध्यान देना होगा क्योंकि यदि आपको लंबे समय से कुछ तनाव चल रहा था, तो उसके कारण आज आपके शारीरिक कष्ट में वृद्धि हो सकती है। आपको सिर दर्द इत्यादि परेशान कर सकते हैं।
उपाय- शिवजी को बिल्व पत्र चढ़ाएं। 

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों व अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने किसी मित्र या परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता हैं। आज का दिन आपका शांतिप्रिय रहेगा। आज धन संबंधित मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली रहेगी। 
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुडे  लोगों को आज अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण में कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है। आज का दिन आपके लिए लाभ के साथ-साथ खर्चे वाला भी रहेगा। आज आप जितना लाभ कमाएंगे, उससे ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। 
उपाय- कालभैरव को शराब का भोग लगाएं।
 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

AAP LIVE: अरविंद केजरीवाल की सरकार में दिल्ली में सुधरी पानी की व्यवस्था
AAP LIVE: अरविंद केजरीवाल की सरकार में दिल्ली में सुधरी पानी की व्यवस्था
PM Modi LIVE: दिग्गजों के साथ सेंटर में PM मोदी की फोटो देख 140 करोड़ देशवासियों को हुआ गर्व
Atishi Marlena LIVE: दिल्ली में जलसंकट की स्थिति पर महत्वपूर्ण Press Conference
Weather Update: झुलस रहा UP... अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी| IMD