Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

साल 2020 में शनि बारहवें स्थान पर रहेगा, इस कारण खर्च की अधिकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह साल आपके लिए उथल-पुथल वाला रहेगा। कोई बड़ी बीमारी इस साल आपको हो सकती है। भागदौड़ व परिश्रम के कारण थकान का अनुभव करेंगे। इस साल आप शत्रु और विरोधियों से सावधान रहें तो बेहतर रहेगा।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2021 5:41 PM IST / Updated: Dec 31 2021, 12:17 PM IST

उज्जैन. (Aquarius Horoscope 2022) अनैतिक काम करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नया निवेश करते समय भी पूरी तरह सावधान रहें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। नौकरी में तबादले की तलवार लटकती रहेगी। आर्थिक दृष्टि से यह साल आपको परेशान कर सकता है। व्यापार बढ़ाने के लिए जो योजना बना रहे हैं वह खटाई में पड़ सकती है। रिश्तेदारों से किसी भी तरह की मदद की उम्मीद ना रखें। भाइयों से चले आ रहे संपत्ति विवाद बहुत ही मुश्किल से हल हो पाएंगे। प्रेम संबंधों का खुलासा होने से आपकी छवि खराब हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022... 

जनवरी
इस महीने गुरु कुंभ राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, मंगल-चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। मांगलिक समारोह में भी शामिल होने के योग हैं। नए दोस्तों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। रिश्तेदारों से महत्वपूर्ण मामलों में बात होने के योग बन रहे हैं। अज्ञात भय रहेगा, लेकिन गंभीर बात नही रहेगी। अपनी बात समझाने में सफल होंगे। महिलाओं को कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। निजी बातें बाहर आ सकती हैं। खाने में असावधानी से बीमार होने का भय है। किराएदार से विवाद हो सकता है। अटके कार्यों में गति आएगी। कुछ सुखद आश्चर्यजनक घट सकता है। संपत्ति की लिखा-पढ़ी में संभलकर रहना होगा। 

लव लाइफ: आप जो चाहते हैं वो आपको मिलेगा तो प्रसन्नता होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

नौकरी-बिजनेस: किसी काम को खुद लीड करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई गोपनीय या रहस्यपूर्ण बात भी आपको पता चल सकती है। कामकाज ज्यादा रहेगा। इस महीने फायदे के सौदे हो सकते हैं। धन लाभ भी होने के योग बन रहे हैं। लेन-देन में फायदा होगा लेकिन हिसाब-किताब में कहीं चूक भी हो सकती है। 

हेल्थ: इस महीने आपको जोड़ों के दर्द परेशान कर सकते हैं। नशे से दूर रहना होगा वरना श्वांस और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। तनाव के कारण नींद की कमी रहेगी और थकान भी बनी रहेगी।


फरवरी
इस महीने गुरु कुंभ राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध-शनि-चंद्रमा मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। मांगलिक उत्सवों में जाना होगा। समय प्रसन्नता देने वाला होगा। रोगों में सुधार होगा एवं कार्य स्थल पर विवाद समाप्त होगा। कार्य सफल होगा एवं सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य में रुचि होगी। हर कागज पर संभलकर दस्तखत करें। यात्रा में परेशानी हो सकती है। संतान से विवाद थमेगा। कार्य स्थल पर विरोधी सक्रिय रह सकते है। महिलाओं को भी सतर्क रहना होगा। घर की सुरक्षा मे चूक नही करें। आय में वृद्धि बनीं रहेंगी। माहांत में कुछ अच्छी ख़बरें प्राप्त हो सकती है। इस माह सम्पत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं। पुराने भूमि या जायदाद संबंधी विवाद में भी आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक है। किसी तरह का विवाद होने से पहले ही स्थिति को संभालने का प्रयास करेंगे। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी के लिए ये महीना मिलाजुला रहेगा। साथियों और  सहकर्मियों से थोड़ा विवाद रह सकता है। प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। कार्यालय का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। अपने लिए थोड़ा समय भविष्य की प्लानिंग के लिए निकालें। 

हेल्थ: सेहत के लिहाज से महीना ठीकठाक है। कोई पुराना रोग या दर्द परेशान कर सकता है। छोटी-छोटी परेशानियां बनी रहेंगी। खानपान में ध्यान देना होगा। 


मार्च
इस महीने सूर्य-गुरु कुंभ राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि-शुक्र-बुध-मंगल-चंद्रमा मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। लाभ बढ़ेगा एवं नए काम भी प्राप्त होंगे। समाज में सम्मान वृद्धि होगी। परिवार की अनुकूलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी श्रेष्ठ रहेगा एवं व्यापार तरक्की पर रहेगा। परिवार से हर तरह का सहयोग और सम्मान मिलेगा। आप किसी पारिवारिक उत्सव में हिस्सा ले सकते हैं। संतान से सुख और शांति मिलेगी। किसी भी तरह का विवाद या तनाव नहीं रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी एवं विवादों में विजय प्राप्त होगी। महीने के अंत में आवश्यक कार्यों को टालने का प्रयास करें। महीने के शुरुआती दिन संपत्ति से लाभ के लिए अच्छे हैं। 

लव लाइफ: जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। अपने मन की बातें कहने में संकोच ना करें। लेकिन, शब्दों के चयन का विशेष ध्यान रखें। आप इस महीने थोड़ा भावुक भी रह सकते हैं। 

नौकरी-बिजनेस: महीना जॉब के लिए अच्छा रहेगा। आपकी कार्यशैली काफी आक्रामक रहेगी। तेजी से काम निपटाएंगे। अधिकारी आपके काम से खासे प्रभावित रह सकते हैं। आपका वर्चस्व बढ़ेगा। व्यापार के लिए समय अनुकूल हैं। अगर आप किसी बड़ी डील को पूरा करना चाह रहे हैं तो महीने के शुरुआती 10 दिन इसके लिए बेहतर हैं। 

हेल्थ: इस महीने आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी। खुद को थोड़ा बेहतर महसूस करेंगे। किसी भी समस्या के समाधान के लिए आपको रास्ता मिलेगा। 


अप्रैल
इस महीने शुक्र-गुरु कुंभ राशि का लग्न में, सूर्य-बुध-चंद्रमा मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु मेष राशि का तीसरे भाव में, केतु तुला राशि का नौवें भाव में, शनि-मंगल मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने संतान सहयोग प्रदान करेगी एवं जीवन साथी भी सुख प्रदान करेगा। आरंभ में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। स्थायी संपत्ति का विवादित मामला हल हो सकता है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा एवं पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। चौंकाने वाली अच्छी खबर भी मिल सकती है। योजनाएं सफल होंगी। छोटी यात्रा का योग भी बनेगा। संपत्ति के विवादों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कोई पुराना विवाद आपके लिए फायदेवाली खबर ला सकता है। किसी तरह का तनाव सम्पत्ति को लेकर ना लें तो बेहतर रहेगा।

लव लाइफ: जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। कोई विषय ऐसा आ सकता है जिसे दोनों मिल कर सुलझाएंगे। काम और गृहस्थी के बीच सामंजस्य रहेगा। समय ठीक से बीतेगा। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब वालों के लिए महीने की शुरुआत कुछ चुनौतियों के साथ होगी। लेकिन, बाद में समय अनुकूल रहेगा। आपके प्रोजेक्ट टाइमलाइन में पूरे होंगे। व्यापार में कोई यात्रा भी हो सकती है जो आपके लिए लाभ दायक रहेगी। 

हेल्थ: ये महीना आपको मानसिक रूप से परेशान करने और थकाने वाला हो सकता है। तनाव के कारण सिरदर्द या आलस्य बना रह सकता है। शेष स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 


मई
इस महीने शनि-मंगल कुंभ राशि का लग्न में, शुक्र-गुरु मीन राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का तीसरे भाव में, बुध वृषभ राशि का चौथे भाव में, केतु तुला राशि का नौवें भाव में रहेगा। नए मकान, वाहन खरीदने का मन होगा। धन व्यय करने में जल्दबाजी नहीं करें। कारोबार के लिए नए संपर्क करने पड़ेंगे। कुछ अनचाहे कार्य करने पड़ सकते हैं। परिवार से वैचारिक मतभेद होगा। निवेश अच्छा रहने की संभावना है। परिवार में सुख लाने में कामयाब होंगे एवं कोई नया काम भी मिल सकता है। सरकारी कार्यों में गति आएगी। धार्मिक कार्य अच्छे से चलेंगे। परिवार के लिए यह समय थोड़ा विचलित करने वाला हो सकता है। किसी मुद्दे पर मन-मुटाव और विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि महीने के अंत में आप अपने प्रयासों से सब ठीक कर पाएंगे। 

लव लाइफ: इस महीने जीवन साथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। हालांकि ये बहुत ज्यादा बढ़ेगा नहीं लेकिन आपको काफी तनाव देने वाला रहेगा। किसी भी तरह बहस से बचें। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने के संकेत हैं। कोई काम जो बहुत अच्छा किया होगा, वो आपको कार्यस्थल पर पहचान दिलाएगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार थोड़ा मंद रहने के संकेत हैं। आपको व्यापार बढ़ाने के लिए नए लोगों से संपर्क करना होगा। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीक है। ज्यादातर समय आपका दौड़धूप में निकलेगा। जो थकाने और निराश करने वाला हो सकता है। लेकिन, कोई शारीरिक व्याधि आपको इस महीने परेशान नहीं करेगी। 


जून
इस महीने शनि कुंभ राशि का लग्न में, गुरु-मंगल मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का चौथे भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का नौवें भाव में रहेगा। हरकतें बचकानी हो सकती हैं, जिससे विवाद होगा। संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। परिवार के लिए चिंतित बने रहेंगे। सरकारी नौकरी चाहने वालों को सफलता मिल सकती है। संतान से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाओं के साथ अच्छे परिणाम मिलेंगे। निवेश में सावधानी रखने का समय है। कीमती सामान संभाल कर रखें। परिवार के साथ कहीं जाना हो सकता है। मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे। परिवार का व्यवहार सकारात्मक रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में मेहमानों का आना हो सकता है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक है। किसी तरह का विवाद होने से पहले ही स्थिति को संभालने का प्रयास करेंगे। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी के लिए ये महीना मिलाजुला रहेगा। साथियों और सहकर्मियों से थोड़ा विवाद रह सकता है। प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। कार्यालय का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। व्यापार में लाभ के आसार दिख रहे हैं। कोई पुराना सौदा पूरा हो सकता है। 

हेल्थ: सेहत के लिहाज से महीना ठीक-ठाक है। कोई पुराना रोग या दर्द परेशान कर सकता है। छोटी-छोटी परेशानियां बनी रहेंगी। खानपान में ध्यान देना होगा। 

जुलाई
इस महीने शनि कुंभ राशि का लग्न में, गुरु मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का तीसरे भाव में, शुक्र-बुध वृषभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का छठे भाव में, केतु तुला राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आय संबंधी कुछ कठिनाइयां आएंगी, किंतु 3 तारीख के बाद से सहयोग मिलना शुरु हो जाएगा। नए कार्य की योजनाएं बनेगी एवं पिता से सहयोग प्राप्त होगा। संतान भी अनुकूल रहेगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। संतान से सहयोग एवं राजपक्ष से लाभ होगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। वाहनों में समस्याएं आ सकती हैं। परिवार के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। 

लव लाइफ: दाम्पत्य संबंध मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी आपकी परेशानी को समझेगा, सहयोग करेगा। आपके रिश्ते में समर्पण की भावना बढ़ेगी। समय अच्छा गुजरेगा। 

नौकरी-बिजनेस: प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिल सकती है। जॉब के लिए समय अनुकूल रहेगा। आय के कुछ अच्छए मौके मिलेंगे। नए जॉब के ऑफर भी इस महीने आपको मिल सकते हैं। व्यापार के लिए समय ठीक रहेगा। आपको कुछ अच्छे मौके मिलेंगे लेकिन उनमें से कुछ मौकों पर आप लाभ नहीं कमा पाएंगे। 

हेल्थ: सेहत के लिए भी समय ठीक है। पुराने रोगों में आपको आराम होगा। इलाज की किसी नई पद्धति के बारे में भी आपको जानकारी मिल सकती है। 


अगस्त
इस महीने गुरु मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु-मंगल- मेष राशि का तीसरे भाव में, शुक्र मिथुन राशि का पांचवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का छठे भाव में, बुध-चंद्रमा सिंह राशि का सातवें भाव में, केतु तुला राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। कार्य सही दिशा में आगे बढ़ेंगे एवं आय भी उत्तम बनी रहेगी। किसी प्रकार की कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है। खुशी का समाचार मिलेगा, लेकिन कार्य की अधिकता हो सकती है। परिवार के साथ सैर-सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। संतान से सुख एवं माहांत में सब कुछ अनुकूल रहने का अनुमान है। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। आप सभी लोगों को संतुष्ट रखेंगे। माता-पिता से सहयोग मिल सकता है। पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। संतान का सुख मिलने के योग बन रहे हैं या इस बारे में आप कोई योजना बना सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल हैं। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में आपको मनचाही जगह पोस्टिंग मिल सकती है। कुछ लोगों के लिए अनचाहे ट्रांसफर भी योग में आ रहे हैं। परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। व्यापार में महीना एवरेज रह सकता है। नुकसान नहीं होगा लेकिन लाभ का प्रतिशत थोड़ा कम रह सकता है। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय सामान्य है। ज्यादातर समय बीमारियों से मुक्त रहेंगे। महीने के मध्य में जुकाम या बुखार जैसे रोग होने की आशंका है। सावधान रहें। 


सितंबर
इस महीने गुरु मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु मेष राशि का तीसरे भाव में, मंगल वृषभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का सातवें भाव में, बुध कन्या राशि का आठवें भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। आस-पास के लोग कुछ परेशान कर सकते हैं। विवाद होने की संभावना है। यात्रा में भी परेशानी आ सकती है। यात्रा में परेशानी आ सकती है। सावधानी रखें। अनावश्यक विवाद होंगे। मित्रों से सहयेाग की कमी रहेगी। स्थायी धन संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। आपके लिए सम्पत्ति में इस समय लाभ कम है। कोई विवाद हो सकता है। कानूनी उलझनों में फंसने के योग हैं सो, अपनी योजनाओं को थोड़े दिनों टालने का प्रयास करें। 

लव लाइफ: जीवन साथी से आपको सहयोग मिलेगा। समर्पण और समर्थन का भाव रिश्ते में रहेगा। कोई अच्छी सूचना मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे। 

नौकरी-बिजनेस:  नौकरी के लिए समय ठीक है। काम में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। महीने के मध्य में परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल हो सकती हैं। व्यापार में लाभ के मौके आएंगे। कारोबारी यात्रा में थोड़ा नुकसान हो सकता है। साझेदारों से भी विवाद हो सकता है। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। खुद को बुरी आदतों से दूर रखें। 


अक्टूबर
इस महीने गुरु मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु मेष राशि का तीसरे भाव में, मंगल वृषभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का आठवें भाव में, केतु तुला राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। कार्य के प्रति अरुचि का भाव रहेगा। क्षमता के अनुसार कार्य नहीं कर पाएंगे। कार्य का विस्तार होगा एवं लक्ष्य की पूर्ति हो जाएगी। मन से निराशा का भाव दूर होगा। कार्य करने की इच्छाशक्ति जागृत होगी। नए संपर्क बनेंगे एवं कार्य समय पर पूरे होंगे। विघ्र करने वाले शांत बने रहेंगे। छुट्टियों में बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। संतान से सहयोग मिलेगा एवं आय भी अच्छी बनी रहेगी। किसी मांगलिक आयोजन में भी शामिल होने के योग हैं। 

लव लाइफ: जीवन साथी से आपको उत्साहजनक सूचना मिल सकती है। आपसी प्रेम बेहतरीन रहेगा। प्रेमियों के लिए समय थोड़ा विपरीत हो सकता है। परिवार का विरोध झेलना पड़ सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: मन में जॉब को लेकर कुछ निराशा का अनुभव कर सकते हैं। आपके मन में जॉब बदलने का विचार भी आ सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात बिजनेस में आपके लिए नए अवसरों का जन्म देने वाली होगी। कुछ बड़े सौदे या टेंडर आपको मिल सकते हैं। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको पैरों में थोड़ा दर्द रह सकता है। छोटी-मोटी मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।


नवंबर
इस महीने गुरु मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु मेष राशि का तीसरे भाव में, मंगल मिथुन राशि का पांचवें भाव में, शुक्र-सूर्य-केतु-बुध तुला राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। कार्य समय पर संपन्न होंगे एवं प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। काम में विलंब एवं कर्मचारी परेशान कर सकते हैं। टैक्स संबंधी समस्याएं भी आ सकती हैं। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं अटके कार्य में गति आएगी। कार्य में देरी एवं संबंधियों से विवाद हो सकता है। विरोधियों पर विजय एवं काम में सफलता प्राप्त होगी। योजनाएं सफल होगी एवं प्रभाव बढ़ेगा। समस्याओं का निदान होगा एवं सहायता भी प्राप्त होगी। अटके कार्य में गति आएगी एवं योजनाएं सफल होगी। अचानक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। नए संपर्क भी बनेंगे। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से रिश्ते थोड़े अनबन वाले हो सकते हैं। आपको विवादों को तूल देने से बचना होगा। किसी निकट के आदमी की वजह से कोई गलतफहमी हो सकती है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में आपकी कुछ ऐसै लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आपकी प्रतिभा को सही अवसर दे सकते हैं। काम समय पर पूरे होंगे। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार में आपके लिए समय अच्छा रहेगा। जो काम अटके हुए है लंबे समय से वो पूरे हो सकते हैं। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा है। केवल सांस की बीमारी और कफ रोगों से जूझ रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी से मदद मिल सकती है। 


दिसंबर
इस महीने चंद्रमा कुंभ राशि का लग्न में, गुरु मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु मेष राशि का तीसरे भाव में, मंगल वृषभ राशि का चौथे भाव में, केतु तुला राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का दसवे भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं सहायता भी प्राप्त होगी। मनोरंजन में समय व्यय होगा। पार्टी आदि में जाने का मौका प्राप्त हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सब मिल कर रहेंगे। माता-पिता की सेहत की चिंता रह सकती है। संतान से सुख मिलेगा। किसी भी तरह का विरोध इस माह नहीं रहेगा। परिवार से वैचारिक तनाव हो सकता है। घर के बाहर अनावश्यक कारणों से विवाद की स्थिति बन सकती है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से कुछ अनबन रह सकती है। हालांकि आप अपना पक्ष अच्छे से रखकर स्थितियों को संभाल लेंगे। प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में काम अधिक होगा लेकिन परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलेंगे। किसी सहकर्मी से विवाद होने के योग भी हैं। महीने के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। व्यापार में आपको कुछ अच्छा अनुभव मिल सकता है। 

हेल्थ: सेहत के मामले में आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पैरों में दर्द रहेगा। महीने के मध्य में राहत मिल सकती है। 


 

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!