Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

इस साल आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस साल आपको मेहनत भी बहुत करना पड़ेगी, लेकिन उतना परिणाम आपको नहीं मिल पाएगा। कुछ मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। एक के बाद एक समस्याएं आती रहेंगी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2021 5:27 PM IST / Updated: Dec 31 2021, 12:17 PM IST

उज्जैन. (Capricorn Horoscope 2022) बिजनेस को पटरी पर लाने के लिए भरसक प्रयास करने होंगे। भागीदारी के बिजनेस में भरोसा ना करें। 4 जून से 23 अक्टूबर के बीच शनि वक्री अवस्था में रहेगा। इस दौरान नकारात्मक विचार आएंगे। बिजनेस में नए अनुबंध जून के बाद हो सकते हैं। साल की शुरुआत में मंगल और चंद्रमा की युति के चलते धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन पैसा टिकेगा नहीं खर्च होता चला जाएगा। साल की शुरुआत में बुध ग्रह शनि के साथ है जिसके चलते आप हर मुसीबत का सामना आसानी से कर लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मनचाही जगह पर तबादला हो सकता है मौसमी बीमारियों के कारण परेशानी हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022...  

जनवरी
इस महीने बुध-शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, मंगल-चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार के कुछ लोगों से अनबन हो सकती है। किसी संबंध में ज्यादा ही खटास चल रही हो, तो संबंध विच्छेद की भी संभावना है। आप खुद में ही ज्यादा व्यस्त रहेंगे। दोस्तों और प्रेमीजनों से तालमेल बिगड़ने की संभावना ज्यादा है। इस महीने शेयर मार्केट में संभलकर निवेश करें। प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं तो इस महीने रुकें। इस महीने आप कोई संपत्ति बेचने का भी मन बना सकते हैं। काम की अधिकता रहेगी। सरकारी कामों में तकलीफ आ सकती है। यात्रा का योग बन रहा है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। 

लव लाइफ: रोमांस में नया मोड़ आ सकता है। नई प्रेम कथा भी शुरू हो सकती है। जीवनसाथी का मूड ठीक रहेगा आपको प्यार भी मिलेगा।

नौकरी-बिजनेस: ऑफिस में मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन उसका परिणाम अच्छा मिलेगा। इस महीने किए गए काम आपकी तरक्की में जुड़ सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

लव लाइफ: नसों से संबंधित समस्या हो सकती है। पुराना दर्द भी इस महीने आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। खान-पान में सावधानी रखें। जिन लोगों को हृदय रोग हैं उन्हें इन दिनों में संभलकर रहना होगा।


फरवरी
इस महीने बुध-सूर्य-शनि-चंद्रमा मकर राशि का लग्न में, गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में विवादों में विजय प्राप्त होगी, लेकिन उसके बाद कुछ परेशानियां बढ़ सकती है। योजनाएं सफल होंगी एवं मित्रों से मुलाकात होगी। काम समय पर सफल होने के साथ सहयोग भी प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। निजी संपत्ति से लाभ होगा एवं अज्ञात भय चिंता हो सकती है। मेहमानों का आगमन होगा एवं आवक अच्छी बनी रहेगी। सम्पत्ति को लेकर कोई योजना बन सकती है। इस महीने सम्पत्ति से कोई लाभ होता नहीं दिख रहा है। अपनी योजनाओं को आने वाले महीनों तक टाल दें। 

लव लाइफ: दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद नहीं होंगे। पुरानी किसी गलतफहमा के दूर होने से प्रेम और बढ़ेगा। 

नौकरी-बिजनेस: इस महीने आप फालतू बातों में ऑफिस का समय बर्बाद हो सकता है। आय के मौके हाथ से जा सकते हैं। व्यापार में समय थोड़ा विपरीत हो सकता है। किसी तरह की डील के टूटने की आशंका बनी रही। लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। 

हेल्थ: सेहत के लिहाज से ये महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है इसके अलावा हेल्थ को लेकर कोई समस्या इस महीने नहीं दिख रही है। 


मार्च
इस महीने शनि-मंगल-चंद्रमा-शुक्र-बुध मकर राशि का लग्न में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा।
व्यय की अधिकता होगी एवं स्थायी संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। सम्पत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। वाहन, मशीनरी आदि पर खर्च हो सकता है। आप नया वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और किसी भी तरह का विवाद नहीं होगा। नए संबंध या मित्रता हो सकती है। भाइयों से सहयोग रहेगा। आय में सुधार के साथ सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्य सफल होंगे एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य प्राप्त होंगे एवं यात्रा का योग भी बनेगा। 

लव लाइफ: साथी से प्रेम में वृद्धि होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको इस महीने कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक संबंध दृढ़ होने के योग बन रहे हैं।

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में समय सामान्य होगा। आपका काम सुचारु चल सकता है। कोई पुराना तनाव खत्म होने के योग भी बन रहे हैं। कोई पुराना अटका प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। बिजनेस में आय अच्छी रहेगी। कुछ लाभकारी सौदे होने के योग बन रहे हैं। 

हेल्थ: सेहत हर तरह से अच्छी रहेगी। पुराने रोगों में भी लाभ मिल सकता है। किसी छोटे इंफेक्शन का योग बन रहा है सो आप खानपान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। 


अप्रैल
इस महीने शनि-मंगल मकर राशि का लग्न में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-चंद्रमा-बुध मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में केतु तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा एवं स्थायी संपत्ति से लाभ हो सकता है। व्यय पर नियंत्रण होगा। धार्मिक कार्यों में संलग्र होने का मौका मिलेगा। नकारात्मक बातें हावी हो सकती हैं। आय बराबर बनी रहेगी। अटका धन प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। विवाह प्रस्तावों की प्राप्ति हो सकती है। वाहनादि प्रयोग में सावधानी रखें। चंद्र का गोचर आय को बेहतर बनाकर रखेगा। सम्पत्ति के लिए समय मध्यम है। आपको अपनी स्थायी सम्पत्ति से कोई लाभ मिल सकता है। किसी तरह की कानूनी अड़चन का सामना भी कुछ समय करना पड़ सकता है। 

लव लाइफ: दाम्पत्य के लिए समय ठीक है। जीवनसाथी से अच्छा सहयोग मिलेगा। रिश्ते की मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भी हिस्सा ले सकते हैं। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब के लिए यह समय मिलाजुला है। कुछ परेशानियों के साथ काम आगे बढ़ेंगे। माह के मध्य में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आय माह के अंत में अच्छी रहेगी। यह महीना व्यापार से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर करने का है। आपका कोई निर्णय गलत हो सकता है।

हेल्थ: सेहत के लिए सावधानी वाला महीना है। वाहन चलाने में विशेष सतर्कता बरतें। किसी तरह की चोट लगने या दुर्घटना का भय रहेगा। आपको बिजली के उपकरणों का उपयोग भी सावधानी से करना है। 


मई
इस महीने शनि-मंगल कुंभ राशि का दूसरे भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-राहु-चंद्रमा मेष राशि का चौथे भाव में, बुध वृषभ राशि का पांचवें भाव में, केतु तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिए भी समय मध्यम है। कोई भी जोखिम भरी योजना या डील में हाथ ना डालें। कानूनी विवादों से बचकर रहें। परेशानी हो सकती है। संतान के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करें। बुद्धि कौशल अधिक रहेगा। आय में वृद्धि के साथ प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं सहयोग भी मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। धार्मिक यात्रा या अनुष्ठान भी हो सकता है। परिवार के सदस्यों से अच्छा सहयोग मिल सकता है। 

लव लाइफ: दाम्पत्य के लिए समय बेहतरीन हो सकता है। कहीं कोई यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। सब तरह से समय अनुकूल होगा। 

नौकरी-बिजनेस: ऑफिस में गॉसिप्स से बचें। कोई विवाद हो सकता है। काम में चिंताएं अधिक रहेंगी। कामों में विलंब भी होगा। लाभ के अवसर हाथ से जा सकते हैं। व्यापार के लिए महीने के शुरुआती 20 दिन तनाव वाले हो सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण सौदों को लेकर विवाद हो सकता है। 

हेल्थ: सेहत के लिए महीना थोड़ा खराब हो सकता है। कोई तनाव आपको अनिद्रा और बेचैनी आदि दे सकता है। इस समय मन को शांत रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। 


जून
इस महीने शनि कुंभ राशि का दूसरे भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का छठे भाव में, केतु तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति में बढ़ोत्तरी के योग हैं। वाहन या मशीनरी खरीदने पर विचार हो सकता है। कोई बड़ा सौदा आपके सामने आ सकता है। कानूनी मामलों में अड़चनें समाप्त होंगी। विवादों में पक्ष मजबूत होगा। परिवार भी सहयोग प्रदान करेगा। आय अच्छी बनीं रहेंगी एवं परिवार के साथ भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। पडोसियों से कहासुनी हो सकती है। परिवार के लिए समय अच्छा है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता से सहायता और आशीर्वाद मिल सकता है। संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। 

लव लाइफ: दांपत्य में आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। अगर कोई विवाद या गलतफहमी है तो वो इस महीने सुलझ जाएगी। आपको जीवनसाथी से अच्छा सहयोग और भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा।

नौकरी-बिजनेस: इस महीने आपको जॉब में किस्मत का काफी सहारा मिलेगा। कई असंभव से टास्क आप पूरा कर सकते हैं। आपकी सराहना होगी। मैनेजमेंट संतुष्ट रहेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी भी तरह के नुकसान की कोई आशंका नहीं है। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय बेहतरीन रह सकता है। आप खुद को शारीरिक और मानसिक रुप से ज्यादा स्वस्थ्य और बेहतर महसूस करेंगे। कोई बीमारी होने के संकेत नहीं हैं। 


जुलाई
इस महीने शनि कुंभ राशि का दूसरे भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का पांचवे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का छठे भाव में, केतु तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। योजनाएं सफल एवं कार्य स्थान पर अनुकूलता रहेगी। धन का लाभ होगा एवं संतान सहयोग प्रदान करेगी। विदेश जाने वालों को सफलता प्राप्त होगी। सम्पत्ति के लिए समय किसी भी तरह के जोखिम से बचने के हैं। किसी को बयाना या एडवांस देने के पहले कागजी कार्यवाही पूरी तरह से सुनिश्चित करें। ऋण संबंधी समस्याओं को समाधान होगा। अटके धन की प्राप्ति होगी एवं मित्रों से मुलाकात होगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। नए वाहन-मकान खरीदने का मन बन सकता है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपकी बातें सुनी और समझी जाएंगी। जीवनसाथी से समर्थन और सुरक्षा दोनों मिलेंगे। समय सब तरह से अच्छा रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: कोई नया काम हाथ में होगा। सहकर्मियों से सहयोग और समर्थन मिलेगा। लाभ के अवसर सामने आएंगे। कोई नई बात पता चलेगी। व्यापार के विस्तार की योजना पर काम होगा। आपको कुछ अच्छे मौके और नए लोग मिल सकते हैं, जो आपके लिए हर प्रकार से मददगार साबित हो सकते हैं। 

हेल्थ: आपकी सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कोई परेशानी नहीं आएगी। उपकरणों और वाहन के उपयोग में सावधानी रखें। 


अगस्त
इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का चौथे भाव में, शुक्र मिथुन राशि का छठे भाव में, सूर्य कर्क राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा-बुध सिंह राशि का आठवें भाव में, केतु तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। परिवार में इस माह वैचारिक द्वंद्व रह सकता है। आपके विचार या योजना का विरोध हो सकता है। आप पर परिवार को एक साथ रखने का दबाव भी रहेगा। कार्य सतत् जारी रहेंगे एवं मेहमानों का आगमन होगा। कार्यस्थान पर मन उचाट होगा एवं अनावश्यक बातों में ज्यादा लगेगा। आलस्य के कारण बड़ा कार्य छूट सकता है। गुप्त बातें भी बाहर आ सकती है। नए कार्य की प्राप्ति होगी एवं अन्य सफलताएं भी मिलेंगी। माहांत में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। आपकी आपसी समय बेहतर होगी। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा है। प्रेमी से उपहार मिल सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: काम में परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं। धैर्य रखने से परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। आय के नए साधन बन सकते हैं। कोई नया सौदा आपको बड़ा लाभ देकर जाएगा। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। पुराने रोगों से थोड़ी समस्या रह सकती है। नसों की समस्या आ सकती है। दर्द रहेगा। 



सितंबर
इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु मेष राशि का चौथे भाव में, मंगल वृषभ राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का आठवें भाव में, बुध कन्या राशि का नौवें भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति को लेकर कोई रिस्क ना लें। आपके लिए अभी समय थोड़ा इंतजार करने का है। अगर कोई कानूनी विवाद है तो उसको टालने का प्रयास करें। आय अच्छी बनी रहेगी, किंतु अज्ञात भय चिंता भी रहेगी। काम से जल्दी घर जाने की इच्छा रहेगी। नया कुछ करने का मन नहीं करेगा। समय व्यर्थ में बीतेगा। परिवार के लोग सपोर्ट करेंगे। विरोधी के स्वर नीचे होंगे। विद्यार्थी को सफलता प्राप्त होगी। परिवार एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से थोड़ा तनाव रह सकता है। किसी मुद्दे पर आपसी सहमति नहीं बन पाएगी। माह के अंत में सब ठीक हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में मन मुश्किल से लगेगा। मन में जिम्मेदारियों से भागने वाला भाव रहेगा। शुरुआती 10 दिन अच्छे नहीं रहेंगे फिर धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। लेकिन, किसी पर आंखें मूंद कर भरोसा ना करें। आश्वासन टूट सकते हैं। 

हेल्थ: सेहत में सब ठीक रहेगा लेकिन आप पर निराशा और आलस्य हावी हो सकता है। अतः थोड़ा मेडिटेशन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। 


अक्टूबर
इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु मेष राशि का चौथे भाव में, मंगल वृषभ राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का नौवें भाव में, केतु तुला राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। इस महीने आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य स्थान पर सुखद वातावरण रहेगा। सम्पत्ति में समय अच्छा रहेगा। कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा। नए वाहन की खरीदी कर सकते हैं या किसी पुराने वाहन पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। परिवार के लिए सहयोग और प्रेम की भावना बनी रहेगी। त्योहारों के सीजन में आपसी मेलजोल और मेहमानों की आवाजाही बढ़ सकती है। भाइयों से सहयोग मिलेगा।

लव लाइफ: जीवनसाथी से प्रेम बढे़गा। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है। प्रेमियों के लिए समय संभलकर रहने का है। गोपनीय बातें उजागर हो सकती हैं।

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में आपका वर्चस्व और प्रभाव बढ़ेगा। काम और टारगेट समय पर पूरे होंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों से सम्मान मिल सकता है। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। व्यापार में किसी साइड बिजनेस की योजना सफल हो सकती है। कोई पुराना साथी लाभ का सौदा ला सकता है। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अनुकूल रहेगा। पेट संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखें।


नवंबर
इस महीने चंद्रमा-शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु मेष राशि का चौथे भाव में, मंगल मिथुन राशि का छठे भाव में, शुक्र-सूर्य-केतु-बुध तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। स्वयं की सूझ-बूझ से सभी कार्य करने में सफल होंगे। वरिष्ठ सहयोग प्रदान करेंगे एवं व्यापार में वृद्धि होगी। सम्पत्ति में लाभ के अवसर हैं। आप पुराना मकान या दुकान बेचने का मन बना सकते हैं। किसी भी तरह से आपको एक लाभदायक अवसर मिल सकता है। परिवार के लिए समय अच्छा है। माता-पिता के स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। आपको सहयोग मिलेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। कोई सुखद सूचना आपको मिल सकती है। कार्य में बाधाएं आएंगी। उसके बाद से समय पक्ष का हो जाएगा। 

लव लाइफ: दाम्पत्य में सहयोग और समर्पण का माहौल रहेगा। जीवनसाथी आपके मन की बात और आपकी परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझेगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। 

नौकरी-बिजनेस: इस महीने कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोई बड़ी टास्क आप समय से पहले पूरी कर पाएंगे। अधिकारियों का आपके प्रति रवैया सहयोगात्मक रहेगा। व्यापार में इस महीने अच्छा-खासा प्रॉफिट मिल सकता है। कर्मचारियों और साझेदारों का भी सहयोग मिलेगा। 

हेल्थ: पुराने रोगों में आराम मिलेगा, लेकिन लापरवाही बिल्कुल न करें। दवाई समय पर लेते रहें, नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।


दिसंबर
इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, चंद्रमा कुंभ राशि का दूसरे भाव में, गुरु मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु मेष राशि का चौथे भाव में, मंगल वृषभ राशि का पांचवें भाव में, केतु तुला राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। भूमि विवाद में आपको विजय मिल सकती है। राजनीतिज्ञों को पद लाभ होगा एवं आर्थिक आधार मजबूत रहेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होगी। नए कार्य प्रस्ताव प्राप्त होंगे एवं शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्य में सुधार रहेगा। समय का उपयोग ठीक ढंग से कर पाएंगे एवं वाहन सुख प्राप्त होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा।

लव लाइफ: जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। जीवन के कुछ नए पहलुओं का अनुभव आपको होगा। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति से हानि हो सकती है। 

नौकरी-बिजनेस: समय सब तरह से आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। आय के संसाधनों में वृद्धि भी हो सकती है। आपको अधिकारियों का समर्थन भी मिलेगा। व्यापार के लिए समय अनुकूल हैं। आपकी समझ और अनुभव आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों को हैंडल करने में मदद करेंगे। 

हेल्थ: सेहत में परिस्थितियां ठीक रहेंगी। हड्डी के पुराने रोग थोड़ी परेशानी दे सकते हैं। आपको तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए। 


 

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!