Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

साल 2022 वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभ पहुंचाने वाला रहेगा। साल के आरंभ में मंगल स्वराशि होने से कई उपलब्धियां आपको प्राप्त होंगी। पुरानी बीमारियों में आराम मिलेगा। शनि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने से आंशिक रूप से ढय्या का प्रभाव आपके ऊपर डालेगा, हालांकि यह थोड़े ही समय के लिए रहेगा।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2021 4:52 PM IST / Updated: Dec 31 2021, 12:17 PM IST

उज्जैन. (Scorpio Horoscope 2022) 12 अप्रैल से राहु छठे स्थान पर आ जाएगा, जिसके कारण आपकी योजनाओं पर रोक लग सकती है। साथ ही आंशिक हानि होने के योग भी इस दौरान बन सकते हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों मे सफलता मिल सकती है। संपत्ति विवाद को लेकर कोई नया विवाद सामने आ सकता है। पिछले साल के नुकसान की भरपाई इस साल हो सकती है। आप अपनी मेहनत के बल पर बिजनेस को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। साल की शुरुआत में गुरु चौथे स्थान पर होने से कोई नया वाहन इस साल आप खरीद सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022... 

जनवरी
इस महीने केतु-मंगल-चंद्रमा वृश्चिक राशि का लग्न में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का दूसरे भाव में, बुध-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में रहेगा। इस महीने परिवार में कुछ बड़े और खास फैसले हो सकते हैं। परिवार के लोग आत्म-केन्द्रित और भावुक हो सकते हैं। कोई भावुक घटना या कलह आपके परिवार पर नकारात्मक असर भी डाल सकता है। आय बढ़ेगी एवं काम में भी तेजी आएगी। यात्रा का योग है। मकान-दुकान को लेकर विवाद हो सकता है। भाई विरोध में रह सकते है। ऋण संबंधी समस्या भी आ सकती है। न्यायालयीन विवादों में पक्ष कमजोर हो सकता है। कार्य की अधिकता रहेगी। संतान से सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग बढ़ेगा एवं विवाद समाप्त होने के आसार हैं। नए वाहन खरीदने का मन बनेगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी की भावनाएं समझने की कोशिश करें। इस महीने आप दाम्पत्य जीवन को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी हो जाएंगे। महीने के ज्यादातर दिन लव लाइफ के लिए अच्छे रहेंगे। आपको जीवनसाथी से मदद भी मिल सकती है।

नौकरी-बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों को इस महीने कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कामकाज ज्यादा रहेगा, लेकिन सैलेरी बढ़ने की भी संभावना है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोग लेन-देन में जोखिम न लें। दूसरों पर विश्वास कर के पैसा या सामान उधार नहीं देना चाहिए, नही तो कुछ लोग आपको धोखा भी सकते हैं। 

हेल्थ: इस महीने पुरानी बीमारियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। योगा और कसरत करने से आपको फायदा मिलेगा।


फरवरी
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शुक्र-मंगल धनु राशि का दूसरे भाव में, बुध-सूर्य-शनि-चंद्रमा मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में रहेगा। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा। माता-पिता की सेहत की चिंता रह सकती है। कुछ समय आनंददायक यात्रा या किसी मांगलिक आयोजन में बीतेगा। भाइयों से सहयोग रहेगा। भूमि आदि के सौदों में कानूनी अ़ड़चनें आ सकती हैं। इसलिए, इस महीने किसी भी तरह के प्रॉपर्टी के मामलों को टालने की कोशिश करें। नए काम प्राप्त होंगे एवं प्रोजेक्ट सफल होगा। जमीन के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। आय बेहतर बनी रहेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पिछड़ने का भय है। 

लव लाइफ: जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। रिश्ते में मधुरता बरकरार रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में जीवनसाथी के साथ शामिल हो सकते हैं। संतान की ओर से भी सुख मिलेगा। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में संभलकर रहने का समय है। आपके विरुद्ध कोई षडयंत्र भी हो सकता है। जॉब बदलने के विचार को फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभदायक सौदे होंगे। भविष्य के लिए कोई बड़ी योजना की रुपरेखा बनेगी। आपके लिए समय का सुधार होता प्रतीत होगा। 

हेल्थ: सेहत में विशेष सावधानी बरतने का समय है। दांत, मांसपेशियों और चोट लगने से परेशानी बढ़ सकती है। महिलाओं को वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। दुर्घटना के योग हैं। 


मार्च
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, मंगल-शनि-चंद्रमा-शुक्र-बुध मकर राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में रहेगा। अनावश्यक कार्यों में व्यय होगा एवं विघ्न ज्यादा उत्पन्न होंगे। विवाद की स्थितियां भी निर्मित होंगी। आय बनी रहेगी लेकिन उससे ज्यादा खर्च होंगे। सहयोग की उम्मीद बेकार जाएगी। लालच वाली योजनाओं से सावधान रहें। परिवार में कोई अनचाहा तनाव रह सकता है। संतान से परेशानी या कोई निराश करने वाली सूचना मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। खर्च भी ज्यादा बने रहेंगे। विरोधी के स्वर नरम रहेंगे एवं कार्य समय पर होंगे। परेशानी से मुक्ति की प्राप्त होगी एवं संतान सहयोग प्रदान करेगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा एवं भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, लेकिन कोई विवाद भी होने की संभावना है। किसी तरह की बात पर बहस ना करें। बातचीत में शब्दों का चयन सोच समझ कर करें। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। जॉब बदलने पर भी विचार कर सकते हैं लेकिन नया जॉब मिलने में परेशानियां भी आएंगी। कोई भी महत्वपूर्ण सौदा या कोई बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार में व्यय अधिक और लाभ कम होगा। 

हेल्थ: इस महीने आपको मानसिक तनाव और थकान संभव है। थोड़ा मेडिटेशन और वर्कआउट करें। अपने आप को विवादों से दूर रखेंगे तो आपकी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होगा। 


अप्रैल
इस महीने शनि-मंगल मकर राशि का तीसरे भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य-चंद्रमा-बुध मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु मेष राशि का छठे भाव में, केतु तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार का पूरा साथ और सपोर्ट मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिवार की सहायता ले सकते हैं। भाइयों से सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके अनुकूल बने रहेंगे। सम्पत्ति से लाभ और कुछ राहत मिलने के योग हैं। अगर कोई पुराना कानूनी विवाद चला आ रहा है तो इसमें आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कार्य ज्यादा रहेंगे एवं तय समय पर समाप्त भी होंगे। व्यापारिक लाभ भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को हर प्रकार की सफलता प्राप्त होगी। लाभ वृद्धि के साथ सहयोग भी मिलेगा। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी रखें एवं किसी का अपमान नहीं करें। 

लव लाइफ: गृहस्थी के लिए समय हर तरह से अनुकूल रहेगा। हालांकि महीने के मध्य में जीवनसाथी से थोड़ा तनाव हो सकता है। संतान को लेकर कोई योजना बन सकती है। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में आपके काम योजना के अनुसार समय पर पूरे हो जाएंगे। प्रतिस्पर्धा ऑफिस में रहेगी लेकिन अपने समकक्षों से आप आगे निकल सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ देने वाला समय महीने के शुरुआती दिनों में रहेगा। आपके काम पूरे होंगे।

हेल्थ: सेहत में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल है। आपको पुराने रोगों में भी राहत मिलेगी। 


मई
इस महीने शनि-मंगल कुंभ राशि का चौथे भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-चंद्रमा-राहु मेष राशि का छठे भाव में, बुध वृषभ राशि का सातवें भाव में, केतु तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार उत्तम रहेगा। कार्य स्थल पर वातावरण सौहार्द पूर्ण रहेगा। परिवार के लिए समय अच्छा है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता से सहायता और आशीर्वाद मिल सकता है। संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य को सराहना प्राप्त होगी। भाग्य का सहारा मिलेगा। पुराने अटके कार्य संपन्न होंगे। विदेश जाने वालों सफलता मिलेगी। विवादों में विजय मिलेगी एवं कार्य अच्छे से संपन्न होंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे एवं प्रतियोगिता में विजय प्राप्त होगी। 

लव लाइफ: दाम्पत्य में आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। अगर कोई विवाद या गलतफहमी है तो वो इस महीने सुलझ जाएगी। आपको जीवनसाथी से अच्छा सहयोग और भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा। 

नौकरी-बिजनेस: इस महीने आपको जॉब में किस्मत का काफी सहारा मिलेगा। कई असंभव से टास्क आप पूरा कर सकते हैं। आपकी सराहना होगी। मैनेजमेंट संतुष्ट रहेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी भी तरह के नुकसान की कोई आशंका नहीं है। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय बेहतरीन रह सकता है। आप खुद को शारीरिक और मानसिक रुप से ज्यादा स्वस्थ्य और बेहतर महसूस करेंगे। कोई बीमारी होने के संकेत नहीं हैं। 


जून
इस महीने शनि कुंभ राशि का चौथे भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का छठे भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का आठवें भाव में, केतु तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार में मतभेद समाप्त हो सकते हैं। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। आपके लिए सबका व्यवहार सकारात्मक और सहयोगात्मक रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। सम्पत्ति को लेकर कोई कानूनी विवाद है तो आपके पक्ष में मामला थोड़ा झुक सकता है। आपको सम्पत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बेहतर आय एवं काम की अधिकता के साथ क्रेडिट भी प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य एवं पदोन्नति के साथ योजनाएं सफल होगी। बड़े आयोजनों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। कोई समस्याएं आने की संभावना नहीं है। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी।

लव लाइफ: जीवन साथी से थोड़ी बहुत कहा-सुनी हो सकती है। हालांकि आपका विवाद ज्यादा नहीं बढ़ेगा। एक साथ रहने से समस्याएं जल्दी सुलझ जाएंगी। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब के लिए समय अनुकूल रहेगा। काम अधिक रहेगा लेकिन आप सब कुछ मैनेज करने में सक्षम रहेंगे। अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। व्यापार के लिए भी आपको कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट या नए बिजनेस का प्लान भी बना सकते हैं।

हेल्थ: सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। अगर शुगर या दिल की बीमारी से परेशान हैं तो इस महीने अतिरिक्त सावधानी बरतें। 


जुलाई
इस महीने शनि कुंभ राशि का चौथे भाव में, गुरु मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का छठे भाव में, शुक्र-बुध वृषभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य मिथुन राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का नौवें भाव में, केतु तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। भाग्य का साथ, धन का लाभ एवं अधिकारियों या वरिष्ठों की प्रसन्नता बनी रहेगी। लक्ष्य तय समय पर प्राप्त होगा एवं योजनाएं सफल होंगी। जमीन एवं वाहन से लाभ होगा। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। जमीन से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है। आपकी समझदारी और अनुभव से इसमें जल्दी ही सुलह भी हो सकती है। कोई नया सौदा या प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं जिम्मेदारी बढ़ेगी। विरोध करने वाले ज्यादा परेशान करने की योजना बना सकते हैं। 

लव लाइफ: जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। रिश्ते में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान संबंधी कोई काम आपके लिए शुभ होगा। भविष्य की योजनाओं पर बात होगी। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब के लिए समय शानदार रहेगा। हर ओर से आपको अच्छी सूचनाएं मिलेंगी। काम समय पर पूरे होंगे। अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। महीने की शुरुआत से ही आपको व्यापार में बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। लाभ बढ़ेगा। 

हेल्थ: सेहत के लिए ये महीना सावधानी रखने का है। सिरदर्द, पेटदर्द और किसी चोट के लिए संकेत मिल रहे हैं। मौसमी परिवर्तन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। 


अगस्त
इस महीने शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का छठे भाव में, शुक्र मिथुन राशि का आठवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा-बुध सिंह राशि का दसवें भाव में, केतु तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार में अच्छा वातावरण बनेगा। आपकी बातों को महत्व मिलेगा और योजनाओं को समर्थन भी। परिजनों का सहयोग बना रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। आपको अपने आसपास नजर रखनी होगी। कोई अच्छी सम्पत्ति आपकी निगाह में आ सकती है। फायदा मिलने के योग हैं। अटके कार्य पूर्ण होंगे एवं जमीन से लाभ प्राप्त होगा।  लेन-देन में सावधानी रखें। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं धार्मिक कार्य संपन्न करने का मौका प्राप्त होगा। कार्य में नई जिम्मेदारी भी प्राप्त हो सकती है। 


लव लाइफ: जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। आपसी समझ अच्छी रहेगी। संतान के लिए कोई योजना बनेगी। प्रेमियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। गुप्त संबंधों के लिए समय प्रतिकूल है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में तरक्की के प्रबल योग हैं। आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी भी मिल सकती है जो आपको अपने सहकर्मियों से आगे ले जाएगी। व्यापारिक सौदों और उधार राशि के लेन-देन में सतर्कता बरतने का समय है। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा है। पुरानी बीमारियों में राहत का अनुभव करेंगे। कोई नई पद्धति आपकी बीमारी को दूर कर सकती है। 


सितंबर
इस महीने शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु मीन राशि का पाचंवें भाव में, राहु मेष राशि का छठे भाव में, मंगल वृषभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का दसवें भाव में, बुध कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिए शुरुआती 20 दिन लाभ के रहेंगे। इस दौरान आप सम्पत्ति की खरीदी-बिक्री से जुड़े काम पूरे करेंगे तो आपको लाभ मिल सकता है। परिवार की कोई बड़ी समस्या खत्म हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान से संबंध अच्छे रहेंगे। भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में गति रहेगी एवं चिंता बनी रहेगी। कमीशन का कार्य करने वालों को सफलता प्राप्त होगी। नई जगहों पर जाने का मौका मिल सकता है। विदेश जाने वालों की वीजा समस्याएं समाप्त होंगी। 

लव लाइफ: दाम्पत्य के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी मेहमान के आने से आपको खुशी होगी। प्रेम बढ़ेगा। किसी बात पर बहस हो सकती है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने बॉस का पूरा सपोर्ट मिलेगा। तरक्की के मौके हाथ आएंगे और कोई नया प्रोजेक्ट भी आपको मिल सकता है। समय हर तरह से आपके फेवर का है। बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। 

हेल्थ: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन माह के प्रारंभ में मंगल की दृष्टि के कारण रक्त से जुड़ी बीमारियों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। शेष समय अच्छा रहेगा। 


अक्टूबर
इस महीने चंद्रमा वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु मेष राशि का छठे भाव में, मंगल वृषभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में समय बीतेगा। भाइयों का सहयोग रहेगा। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। कोई पुराना दोस्त भी मिल सकता है। सम्पत्ति में कुछ इजाफा हो सकता है। किसी पुराने जमीन विवाद में आपके पक्ष में हो सकता है। सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। कार्य की चिंता रहेगी। निजी कार्य में लोगों का दखल हो सकता है। गुप्त योजनाएं भी बाहर आ सकती हैं। सावधान रहें। आय स्थिर रहेगी एवं लंबित कार्य के लिए प्रयास करने होंगे। विदेश यात्रा में दिक्कतें आएगी। बेकार के कार्यों में समय नष्ट होगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा हो सकती है। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में नए ऑफर का समय है। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी के सामने अपनी योजनाओं का खुलासा ना करें। बिजनेस के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। लाभ में कमी रहेगी। कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय मिलाजुला रहेगा। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।


नवंबर
इस महीने चंद्रमा-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु मेष राशि का छठे भाव में, मंगल मिथुन राशि का आठवें भाव में, शुक्र-केतु-सूर्य-बुध तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी मामले में आपको सफलता मिलेगी, जिससे परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। भाइयों और दोस्तों का समर्थन और समर्पण दोनों मिलेंगे। घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। विदेश जाने की इच्छा वालों को सफलता प्राप्त होगी। संतान से सुख मिलेगा एवं तनाव समाप्त होगा। आय में वृद्धि होगी एवं निवेश से लाभ होगा। नए जमीन एवं मकान खरीदने की योजनाएं बनेंगी। माता-पिता से सुख प्राप्त होगा एवं कार्य की अधिकता रहेगी। संतान सहयोग प्रदान करेगी। परिवार के लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। 

लव लाइफ: दाम्पत्य के लिए समय अनुकूल होगा। आपको जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। प्रेमियों को सफलता मिलेगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। 

नौकरी-बिजनेस: इस महीने में आपको ऑफिस में कई तरह के अलग-अलग काम करने पड़ सकते हैं। अधिकारियों को आपसे प्रसन्नता रहेगी। आय अच्छी बनी रहेगा। व्यापार में आपको सफलता मिलने के योग हैं। काम कम लेकिन ज्यादा फायदे वाला रहेगा। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अनुकूल होगा। आपके लिए इस महीने किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं है। 


दिसंबर
इस महीने सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का चौथे भाव में, गुरु मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु मेष राशि का छठे भाव में, मंगल वृषभ राशि का सातवें भाव में, केतु तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं लंबित कार्य समय पर संपन्न होंगे। साथ जुड़े लोगों की नादानी से स्वयं को नुकसान हो सकता है। अत: सावधान रहें। नए कार्य की योजनाएं बनेंगी। विदेश रहने वालों को सफलता प्राप्त होगी। कार्य में गति आएगी एवं सफलताएं प्राप्त होंगी। योजनाएं सही रूप ले पाएंगी। जमीन से लाभ होगा। कीमती धातु का काम करने वालों को भी सफलता प्राप्त होगी। उधारी की वसूली होगी। माहांत सुखद रहेगा। समय मनोरंजन में व्यय होगा। मित्रों से मिलना होगा एवं सहयोग भी प्राप्त होगा।

लव लाइफ: जीवनसाथी आपको कोई उपहार दे सकता है। किसी बात पर तनाव होने की आशंका है। अविवाहितों के लिए समय अच्छा रहेगा। विवाह के योग बनेंगे। 

नौकरी-बिजनेस: काम में तेजी आएगी। आपका कार्य स्थल में वर्चस्व अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के मौके मिल सकते हैं। खासतौर पर धातुओं और कीमती पत्थरों के व्यवसाय में लगे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक तनाव कम रहेगा। मनोरंजन में आपका समय बीतेगा। 

 

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
 

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!