16 जुलाई 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वाले बोलचाल पर काबू रखें, किसी से विवाद हो सकता है, कैसा होगा आपका दिन

16 जुलाई, गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 15, 2020 3:47 PM IST

उज्जैन. 16 जुलाई, गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो शाम 5.57 तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। गुरुवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं। बुधवार की रात चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष राशि में आ चुका है। शुक्र पहले से इस राशि में स्थित है। गुरुवार को सभी राशियों पर इन दोनों ग्रहों की युति का असर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। कामकाज में भी आपका मन लगेगा।  
नुकसान- किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है। जीवन साथी से विवाद हो सकता है। कोई पुरानी राज की बात सबके सामने आ सकती है।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।

वृष
फायदा- कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। पुरानी समस्याओं का अंत हो सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें। तली हुई चीजें खाने से बचें।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

मिथुन
फायदा- दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है। आज आपको संतान से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे।
नुकसान- अपनी बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। आज कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। किसी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- तुलसी का पत्ता खाकर घर से निकलें।

कर्क
फायदा- दिन मिला-जुला रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई शिक्षा के अवसर भी आज आपको मिल सकते हैं।
नुकसान- लेन-देन करते समय सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा भी हो सकती है। अचानक धन हानि की संभावना है।  
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

सिंह
फायदा-
योजनाएं सफल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं।
नुकसान- झूठ बोलने से बचें। किसी बात की ज्यादा ही चिंता कर सकते हैं। इससे आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं।
उपाय- किसी ब्राह्मण को भोजन करवाएं।

कन्या
फायदा- बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। नया रोजगार मिल सकता है। हेल्थ में पहले से सुधार होगा।
नुकसान- कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है।
उपाय- छोटी बच्ची को कुछ मीठा खिलाएं।

तुला
फायदा- काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति के कामकाज पर ध्यान देंगे। आपको दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर आपको झुंझलाहट हो सकती है। महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिला आटा डालें।

वृश्चिक
फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन की परेशानी दूर हो सकती है। आज आपका समय अच्छा बीतेगा।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो परेशानी में फंस सकते हैं। किए गए काम का रिजल्ट न मिलने से थोड़े परेशान होंगे।
उपाय- अगर कहीं किन्नर दिखे तो उन्हें कुछ पैसे दें।

धनु
फायदा- कोई नया ऑफर आज आपको मिल सकता है। महत्वपूर्ण मीटिंग आज कर लें। समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी।
नुकसान- पैसों को लेकर कोई गलतफहमी हो सकती है। आप पैसा कमाने में कोई शॉर्टकट लेंगे तो उलझ भी सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर ही घर से निकलें।

मकर
फायदा- धन लाभ के योग बन रहे हैं। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। कोई नया काम करने का मन बनेगा और आप उसमें सफल हो सकते हैं।
नुकसान- आज आप न कोई बड़ा फैसला न लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं।
उपाय- नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करें।

कुंभ
फायदा- आज आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है।
नुकसान- परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मीन
फायदा- आज आपकी कुछ उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। पुराने अच्छे कामों का फल भी आपको मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है।
नुकसान- किसी भी काम में लापरवाही न बरतें, खासतौर पर सेहत को लेकर।  आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
उपाय- छोटे बच्चे को किताब दिलाएं।

Share this article
click me!