Horoscope Today आज का राशिफल 17 जनवरी 2022: कर्क वाले वाहन सावधानी से चलाएं, तुला वाले रखें सेहत का ध्यान

17 जनवरी, सोमवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। रविवार को पुनर्वसु नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। सोमवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार को चंद्रमा रात लगभग 10 बजे मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 17 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. सोमवार को सूर्य मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, बुध मकर राशि में वक्री, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:37 से 06:25 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.15 से 12.58 तक रहेगा। अमृत काल रात 01.58 से 03.44 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को आज परिश्रम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो उनको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आज आपका अपनी संतान की तरक्की को देखकर भी मन प्रसन्न होगा। आज जो लोग अपने धन का निवेश करने को सोच रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा।
उपाय- पीपल पर हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं। 

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको अपने किसी परिजन से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, इसलिए यदि आज आप किसी के भविष्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको सामाजिक क्षेत्रों में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
उपाय- शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
व्यापारी यदि आज किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, लेकिन यदि आज आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो वह आपके रिश्तों में दरार पैदा कर आ सकता है।
उपाय- हनुमान बाहुक का पाठ करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आज आपको अपने कार्य में काफी रुकावटों का सामना करना पड़ेगा, तभी वह सफल हो पाएंगे। यदि आप किसी पिकनिक पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें ध्यान रहे। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- भैरवमहाराज की पूजा करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाना चाहते है, तो वह मिलवा सकते हैं। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपका मन परेशान रहेगा, जिसके कारण आज आप किसी से मदद भी मांग सकते हैं। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है।
उपाय- कांटेदार पौधे पर जल चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों को परीक्षा में कड़े संघर्ष के बाद आज सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको अनावश्यक व्यय करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप किसी को कोई धन अथवा कोई वस्तु उधार दे, तो उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।
उपाय- तुलसी की पूजा करें। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर रखनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे, जो लोग सट्टेबाजी आदि में निवेश करते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। 
उपाय- जेब में सफेद रूमाल रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
परिवार के छोटे बच्चे आपसे फरमाइशें करते नजर आएंगे, जिन्हें आप पूरा भी करेंगे। आज यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने घर की साज-सज्जा की वस्तुओं पर भी कुछ दिन धन व्यय करेंगे। आज आपको हर मामले में माता जी का सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है।
उपाय- सुहाग की सामग्री विवाहित महिलाओं को दान करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनों से ज्यादा दूसरों की मदद के लिए भागदौड़ करते नजर आएंगे।
उपाय- मंदिर में अनाज का दान करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको नौकरी में मन मुताबिक कार्य न मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन उसमें भी आपको हिम्मत से काम लेना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपका अपने सीनियर से कोई वाद विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके लिए कडे़ संघर्ष वाला रहेगा। आज आपको संघर्ष के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आप जीवनसाथी की मदद से व्यापार में कुछ नई डीलों को फाइनल करेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के साथ कुछ खरीदारी करने निकाल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार में होने वाले छुटपुट लाभ से भी संतुष्ट रहेंगे।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तला हुआ भोजन दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आपकी किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनों से ज्यादा दूसरों की मदद के लिए भागदौड़ करते नजर आएंगे।
उपाय- पीला झंडा मंदिर में दान करें।
 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!