17 जुलाई 2020 का राशिफल: मेष वालों को साझेदारी के कामों में हो सकता है फायदा, वृष राशि वाले न करें बड़ा सौदा

17 जुलाई, शुक्रवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 16, 2020 4:16 PM IST

उज्जैन. 17 जुलाई, शुक्रवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। शुक्रवार को रोहिणी नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग बन रहा है। शुक्र और चंद्रमा की युति सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है।
नुकसान- अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है।
उपाय- तुलसी की पूजा करें जल चढ़ाएं।

वृष
फायदा- मेहनत से सफलता मिल सकती है। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी।
नुकसान- सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं।
उपाय- आंवले के पेड़ की पूजा करें और दीपक जलाएं।

मिथुन
फायदा- बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है। जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं।
नुकसान- कोई बड़ी गलती हो सकती है। चुनौतियां कठिन सकती हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें।
उपाय- पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें।

कर्क
फायदा-
बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं।
उपाय- भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।

सिंह
फायदा-
ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें।
नुकसान- परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। लेनदेन में सावधानी रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल से करें।

कन्या
फायदा-
कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है।
नुकसान- फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

तुला
फायदा-
नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक
फायदा- शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
नुकसान- पैसे की तंगी भी हो सकती है। ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है। दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

धनु
फायदा-
प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
नुकसान- दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।  
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ अर्पित करें।

मकर
फायदा- सेहत ठीक रहेगी। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकता है।
नुकसान- कानूनी मसलों से दूर रहें। बिना वजह किसी विवाद में फंस सकते हैं। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध, फल आदि का दान करें।

कुंभ
फायदा-
बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

मीन
फायदा- संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं।
नुकसान- जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

Share this article
click me!