Horoscope Today आज का राशिफल 18 जनवरी 2022: मेष वाले लेन-देन में रखें सावधानी, वृष वाले हो सकते हैं परेशान

18 जनवरी, मंगलवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। ये साल का पहला पुष्य नक्षत्र रहेगा। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। 18 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:37 से 06:25 तक रहेगा।
 

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 18 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. 18 जनवरी पुष्य नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। 18 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:37 से 06:25 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:15 से 12:58 तक रहेगा। अमृत काल रात 11:45 से 01:29 तक रहेगा। अभिजीत और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं। मंगलवार को चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आप किसी सामाजिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज का दिन आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आज आपको यदि किसी से उधार लेना पड़ेगा, तो आपको उसे उतर पाना बहुत मुश्किल होगा।
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज किसी छोटे सदस्य को परिवार के सदस्यों से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने व्यापार में आ रही परेशानियों को भी अपने जीवन साथी से साझा कर सकते हैं। आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।
उपाय- शिवजी को धतूरा चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज जीवन साथी को भी कोई उपहार देना चाहते हैं, तो उसमें भी आपको अपनी जेब को ध्यान मे रखकर ही खरीदना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनमें आपको अपने जीवन साथी के साथ की आवश्यकता होगी।
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने किसी प्रिय की तबीयत को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।  आज सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सीनियर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। 
उपाय- हनुमानजी को नारियल चढ़ाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको अपनी जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी से बिजनेस के कुछ डीलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आज परिवार में किसी पूजा पाठ हवन आदि पर भी विचार विमर्श हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 
उपाय- पीपल की पूजा करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। यदि आप अपने जीवनसाथी को आज किसी नये व्यवसाय को कराएंगे, तो उसमें भी आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे। 
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज विद्यार्थियों को अपने पिताजी के कारण शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने का मौका मिलेगा, जो लोग इसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं वह उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको बेवजह की चिंता लेने से बचना होगा।
उपाय- भोजन में थोड़ा का केसर मिलाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपको अपनी बहन के विवाह में आ रही बाधा सता रही थी, तो आज आप उसे अपने किसी परिजन की मदद से दूर करते दिखेंगे। आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है। 
उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें आज आपको पेट दर्द, सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है, जिनके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे व अपने कुछ कामों को भी आगे के लिए डाल सकते हैं, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपका कोई कानूनी कार्य ना हो। 
उपाय- पक्षियों के लिए दाना छत पर रखें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपनी माता जी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान को आज किसी नई नौकरी के मिलने से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। सायंकाल का समय आज आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपका अपने साले से कोई वाद विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त होगा।
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आज आपको अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसंता होगी, जिनके साथ आप पुरानी बातें करके पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का विचार बना रहे हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।
उपाय- गोपाल सरस्त्रनाम का जाप करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आपको अपने व्यापार की परेशानियों के कारण अपने व्यवहार की मधुरता को नहीं कहना खोना है। यदि आपने ऐसा किया, तो परिवार के सदस्य आपके व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने द्वारा किए गए कार्यों से ना ज्यादा लाभ होगा और ना ही ज्यादा नुकसान। 
उपाय- तुलसी पर जल चढ़ाएं।


 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!