
उज्जैन. 18 मार्च, शुक्रवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन गजकेसरी, वरिष्ठ और केदार नाम के अन्य राजयोग भी बन रहे हैं। शुक्रवार को सूर्य मीन राशि में, चंद्रमा कन्या राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ लेने की जिद कर सकते हैं। आपको धन का कोई भी निर्णय लेने से पहले सावधानी बरतनी होगी, क्योकि आपका कोई शत्रु आपको उल्टी सलाह दे सकता है, इसलिए आपको चतुर बुद्धि का प्रयोग करके निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
यदि आपका पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें विजय मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। यदि आप भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करके ही निवेश करें, बेहतर रहेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है।
उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप छोटे बच्चों के साथ खेलते समय अपने मानसिक तनाव को भूल जाएंगे।आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ यदि किसी बहसबाजी में पडे, तो भी आप उसमें विरोध ना करें, मामले को आसानी से निपटा लें। बिजनेस कर रहे लोगों को दूसरों की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा।
उपाय- तुलसी के सामने दीपक लगाएं।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों में कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा ही सुलझाया जाएगा। आपकी माताजी यदि आपको किसी कार्य को करने को कहे, तो आपको उसे समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर करने होंगे। सायंकाल के समय आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। व्यापार में जितने लाभ की उम्मीद कर रहे थे, आपको उतना ही मिलेगा।
उपाय- गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि नौकरी पेशा लोगों को भी अच्छी तनख्वाह पर कोई दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को सभी समस्याओं का हल मिलेगा। सट्टेबाजी में जो लोग अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो उनका धन डूब सकता है।
उपाय- सूर्यदेव को अर्ध्य दें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप संतान की समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा, जिसमें अत्यधिक मेहनत लगेगी, लेकिन आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आज का दिन आज आपको विभिन्न क्षेत्रों में भरपूर सफलता मिलती दिख रही है।
उपाय- राशि स्वामी ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपके कुछ शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनका सामना आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही कर पाएंगे। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने मन की बात अपने सीनियर से कहने का मौका मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़े, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।
उपाय- चंद्रमा की पूजा करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज सामाजिक स्तर पर आप लोगों को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे, जिससे आपकी धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के हिसाब से कुछ नरम गरम रहेगा।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज छोटे व्यापारियों को अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। भाई बहनों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा, लेकिन पिताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।
उपाय- भगवान कालभैरव को मदिरा का भोग लगाएं।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
यदि किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो न लें क्योंकि समय ठीक नहीं है। परिवार में आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ेगी। पार्टनर पर भरोसा बहुत सोच विचार कर करना होगा।
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका कोई जमीन जायजाद से जुड़ा वाद विवाद सुलझ सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। सायंकाल के समय आप अपने घर में पूजा पाठ, हवन, कीर्तन आदि करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना रहेगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग