राशिफल: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा रविवार को सूर्योदय, 2 शुभ योगों में बीतेगा छुट्‌टी का दिन

Published : Nov 30, 2019, 09:56 PM IST
राशिफल: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा रविवार को सूर्योदय, 2 शुभ योगों में बीतेगा छुट्‌टी का दिन

सार

1 दिसंबर, रविवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इसे विवाह पंचमी भी कहते हैं।  इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से अमृत और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से गद नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

उज्जैन. 1 दिसंबर, रविवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इसे विवाह पंचमी भी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा। सुबह लगभग 11 बजे श्रवण नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन भर रहेगा। रविवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से अमृत और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से गद नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका रविवार-

मेष
फायदा- समय अनुकूल है। जो काम करेंगे उसमें फायदा होगा। स्टूडेंट्स को भी सफलता मिलेगी।
नुकसान- आपकी उन्नति देखकर दुसरों को जलन होगी। किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढाव बना रहेगा।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को गुड़ और साबूत धनिए का भोग लगाएं।

वृषभ
फायदा- काम समय पर पूरे हो जाएंगे। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- दुश्मन नुकसान पहुंचा सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध का दान करें।

मिथुन
फायदा- साझेदारी के कामों में धन लाभ हो सकता है। निवेश के लिए समय ठीक है। पुराना रोग समाप्त हो सकता है।
नुकसान- महिलाओं की सेहत ठीक नहीं रहेगी। कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- हनुमानजी को केवड़े का इत्र लगाएं।

कर्क
फायदा- प्रेम संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी से चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है।
नुकसान- आपकी गुप्त बातें सार्वजनिक हो सकती हैं। कोई अपना ही आपको धोखा दे सकता है। अस्पताल में पैसा खर्च होगा।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र और धतूरा चढ़ाएं।

सिंह
फायदा- रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं।
नुकसान- हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ सकती है। पत्नी से मनमुटाव होगा।
उपाय- भगवान शिव-पार्वती की पूजा करें। 

कन्या
फायदा-
समय हर तरह से आपके पक्ष में है। नए घर में जाने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी फायदा होगा।
नुकसान- संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा। लोग आपका फायदा उठा सकते हैं।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

तुला
फायदा- किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। सेहत के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- संतान को सफलता न मिलने से मन उदास रहेगा। कोई बात आपको ठेस पहुंचा सकती है। बैचेनी अनुभव करेंगे।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।

धनु
फायदा- कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।
नुकसान- सलाह लेकर ही कोई नया काम शुरू करें। पद का दुरुपयोग मुसीबत का कारण बन सकता है। तनाव के कारण परेशान रहेंगे।
उपाय- गरीब ब्राह्मण को भोजन और वस्त्रों का दान करें।

मकर
फायदा- कोई रिश्तेदार पैसों की मदद करेगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं।
नुकसान- किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। चोट-मोच की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।
उपाय- माता-पिता का आशी‌र्वाद लेकर घर से निकलें।

कुंभ
फायदा- साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।
नुकसान- किसी के दवाब में आकर काम करना पड़ेगा। किसी से विवाद हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गरीब महिलाओं को सुहाग की सामग्री दान करें।

मीन
फायदा- जमीन-मकान का फायदेमंद सौदा हो सकता है। दोस्त आपकी मदद करेंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग हैं।
नुकसान- बनती हुई बात बिगड़ सकती है। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं।
उपाय- शनिदेव का अभिषेक सरसों के तेल से करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज