रविवार का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का परिवार में हो सकता है विवाद, जानें कैसा होगा आपका दिन

रविवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन त्रिपुष्कर नाम का 1 शुभ योग भी बन रहा है, जो शाम 5 बजे तक रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Feb 29, 2020 1:11 PM IST

उज्जैन. 1 मार्च, रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा। रविवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन त्रिपुष्कर नाम का 1 शुभ योग भी बन रहा है, जो शाम 5 बजे तक रहेगा। इस दिन सुबह लगभग 09.51 से चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा। पैसों की तंगी खत्म होगी। नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
नुकसान- नया काम शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं। दूसरों के कामकाज में दखल न दें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

Latest Videos

वृष
फायदा- करियर में आगे बढ़ने की योजना बन सकती है। बिजनेस में संतान से मदद मिल सकती है। विवाह संबंध तय हो सकते हैं।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। उधार दिया पैसा अटक सकता है। पेट के रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं। एसिडिटी भी हो सकती है।
उपाय- मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं।

मिथुन
फायदा- ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है।
नुकसान- बिना सोचे-समझे बोलने से परेशानी बढ़ सकती है। किसी से विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। गुस्से में खुद के काम बिगाड़ सकते हैं।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।

कर्क
फायदा- रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। आपका कारोबार सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छे से बीतेगा।
नुकसान- ऑफिस में कोई बड़ी गलती हो सकती है। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।

सिंह
फायदा- लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। बिजनेस और नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
उपाय- नव नाग स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या
फायदा- कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
नुकसान- काम में देरी से गुस्सा आएगा। न चाहते हुए भी कोई बड़ा वादा करना पड़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें।
उपाय- अपना पूजा स्थान पर पानी से भरा तांबे का कलश रखें।

तुला
फायदा- करियर के लिए कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- किसी को उधार पैसा न दें। लेन-देन में सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाना डालें।

वृश्चिक
फायदा- मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएंगे। अनुभवी लोगों की मदद से बिजनेस में फायदा होगा। इनकम बढ़ने की संभावना है।
नुकसान- परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। पैसा उधार न दें। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

धनु
फायदा- नई जगहों की यात्रा हो सकती है। कामकाज में पॉजिटिव बदलाव के योग बन रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- कुछ मामलों में पैसा रुक सकता है। रिश्तों में तनाव हो सकता है। ज्यादा बोलने के कारण भी नुकसान हो सकता है। कारोबार में रिस्क लेने से बचें।
उपाय- किसी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस में पानी डालें।

मकर
फायदा- पैसा आने से रुके हुए कामों में गति आएगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। नौकरी की जगह में मनचाहे बदलाव के योग बन रहे हैं।
नुकसान- शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। धन हानि के योग बन रहे हैं। आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- हल्दी, केसर और चंदन मिलाकर लक्ष्मी जी को तिलक लगाएं।

कुंभ
फायदा- नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
नुकसान- जल्दबाजी में किए गए वादों से परेशानी बढ़ सकती है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों से खुद को दूर रखें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर घर से निकलें।

मीन
फायदा- अच्छे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। बड़ी योजनाओं पर विचार हो सकता है। नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है।
नुकसान- जोखिम भरे काम करने में सावधान रहें। कारोबार के बढ़ते खर्चे आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं। प्रेम संबंधों में बड़ा विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवती दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।

Share this article
click me!

Latest Videos

माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata, बड़ा अजीब है यह किस्सा
Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़
LIVE: राष्ट्रपति की अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर विशेष ब्रीफिंग
रतन टाटा ने क्यों नहीं की शादी? चीन से जुड़ा है एक अनसुना किस्सा। Ratan Tata Passes Away
हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस का बोलना भी 'गुनाह'! अब चुनाव आयोग ने...