Horoscope Today आज का राशिफल 2 जनवरी 2022: वृष वालों को मिलेगी खुशखबरी, फिजूलखर्ची से बचें मकर राशि वाले

2 जनवरी, रविवार को पौष मास की अमावस्या है। इस दिन सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो शाम 4.37 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले मूल नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से शुभ नाम के 2 योग बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 02 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. 2 जनवरी, रविवार को पहले मूल नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से शुभ नाम के 2 योग बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी शाम 4.37 तक रहेगा। रविवार को चंद्रमा धनु राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
यदि आज आप किसी से बदला लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।  आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। परिवार का आज आपको भरपूर सुख मिलेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं।
उपाय- तिल का लड्डू का दान करें। 

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको किसी को भी अपने मन की बात नहीं बतानी है, नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज आपको किसी भी वाद-विवाद को बढ़ावा नहीं देना है, नहीं तो वह पारिवारिक विवाद में भी तब्दील हो सकता है। 
उपाय- कंबल का दान करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा की तैयारी की है, तो आज वह उसे देने जा सकते हैं। आज आपको अपनी आय में वृद्धि के स्रोत प्राप्त होंगे। आज का दिन सामाजिक कार्य में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम है। आज आपको घर और बाहर कहीं पर भी अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद करवा सकती है।
उपाय- 5 ब्राह्मणों को भोजन करवाएं। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई सूचना मिल सकती है। आज का दिन आपकी संपत्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीददारी करने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आज आपके लिए फलदायक रहेगी।
उपाय- देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आप व्यवसाय मे धन लाभ मिलने के कारण सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य आसानी से कर पाएंगे। आज आपको अपनी माता जी का भी खास ख्याल रखना होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको अपने स्वास्थ्य के कारण परेशानी हो सकती है।  
उपाय- सूर्यदेव की जल चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
परिवार में यदि कोई पारिवारिक कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। नौकरी में भी आज आपको अत्यधिक कार्यभार रहेगा और लोग भी आपसे आज अत्यधिक काम की अपेक्षा करेंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
संतान को यदि आप विदेश से शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप को जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा, नहीं तो आपको उस कार्य के लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। 
उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, उसने अपने साथियों के साथ की भी आवश्यकता होगी। आज आपके व्यवसाय से जुड़ी योजनाएं फलीभूत होंगी। यदि आज आप अपनी व्यवसाय से संबंधित नई योजनाओं को लॉन्च करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी।
उपाय- श्रीगणेश को जनेऊ चढ़ाएं। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
व्यवसाय के लिए यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग हर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन फिर भी आज आपका अपने आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी अन्यथा वह कानूनी हो सकता है। 
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
फिजूलखर्ची के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज आपको व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति के कहने पर धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए जोखिम भरा फैसला रहेगा। आज आपको संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा।  उन्हें किसी भी गलत संगत से बचाना होगा। व्यवसाय में आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको घर अथवा नौकरी कहीं पर भी कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। कारोबार में यदि आप किसी निर्णय को लेते हैं, तो सोच विचार कर ही निर्णय लें। आज का दिन आपको घर अथवा व्यवसाय कहीं पर भी किसी विवाद में पड़ने से बचना ही बेहतर होगा, नहीं तो आपको बेवजह का मानसिक तनाव मिल सकता है।
उपाय- पीपल में हल्दी मिलाकर जल चढ़ाएं। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आपका कोई बड़ा काम करने का मन होगा, लेकिन उसमें आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो उसमें आपका धन डूब सकता है। आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। 
उपाय- जरूरतमंदों को दूध का दान करें।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!