Horoscope Today आज का राशिफल 20 जनवरी 2022: वृष वालों के मन में रहेगा अंजाना भय, बनेंगे कन्या वालों के काम

20 जनवरी, गुरुवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। गुरुवार को सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो सुबह लगभग 8 बजे तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 20 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. 20 जनवरी, गुरुवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जो उनके लिए उत्तम भी रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा।
उपाय- सुहागिन महिला को लाल चूड़ा उपहार में दें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपके घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है, लेकिन आज आपको अपनी शान शौकत पर धन खर्च करने से बचना चाहिए, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। आज का दिन आपके मन में एक अनजाना सा भय रहेगा जो व्यर्थ होगा, जिसके कारण आप अपने काम की ओर भी ध्यान नहीं देंगे।
उपाय- शिवजी का अभिषेक गाय के दूध से करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखना बेहतर रहेगा, जो लोग किसी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं, उनको आज सफलता मिल सकती हैं। आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर भी बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने धन को बचाकर रखें।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद-विवाद हो सकता है। आप किसी की संपत्ति की अभिलाषा कर रहे थे, तो आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आज का दिन आपके लिए विभिन्न क्षेत्रों में लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आपने भविष्य में किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
विवाह योग्य लोगों के लिए उत्तम अवसर आएंगे। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो आज आपको उसमें डॉक्टरी परामर्श लेना अवश्य है, आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा, जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई ऐसा अवसर मिल सकता है। 
उपाय- काटेंदार पौधे में पानी डालें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी, जिसके कारण कार्य क्षेत्र व व्यवसाय में आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य होगा। आज का दिन आपको किसी धार्मिक आयोजनों में जाने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन में चल रही उलझने भी दूर होंगी और जिससे आपके कुछ बिगड़े हुए काम भी बनेंगे।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आप अपने किसी मित्र के घर दावत में जा सकते हैं। यदि आप अपनी बहन के विवाह में आ रही किसी बाधा के कारण परेशान थे, तो आज आपको अपनी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। आज का दिन आपको अपने खान-पान में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको कोई पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करें। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिससे उन्हें उनकी समस्याओं का हल भी मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा।
उपाय- केले के पौधे की पूजा करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आप ससुराल पक्ष के लोगों से भी मिल मिलने जा सकते हैं, जिसके कारण आपके अपने साले से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी जीवन साथी की मदद से दूर होती दिख रही है। नौकरी पेशा लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसमें उनकी वेतन वृद्धि हो सकती है।
उपाय- पीला रूमाल जेब में रखें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें अभी और देरी हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। आज आप अपनी माताजी से यदि कुछ पुराने गिले-शिकवे चल रहे थे, तो उन्हें भी दूर कर सकते हैं।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आप स्वास्थ्य में गिरावट के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। आज आपको अपनी माताजी से भी किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी व भाइयों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं, जो परिवार के हित के लिए होंगे।
उपाय- देवी पार्वती की पूजा करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, उनको भी आज मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन आज आपका अपने किसी परिजन पर से भरोसा उठ सकता है, क्योंकि वह आपको जरूरत के समय मदद नहीं कर सकेंगे। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके छोटे भाई बहनों से भी आपके संबंध मधुर रहेंगे। 
उपाय- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।


 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!