धनु राशि में बनी मंगल और शुक्र की युति, इन 3 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ये ग्रह 16 जनवरी को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में ये ग्रह 26 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 19, 2022 7:22 AM IST

उज्जैन. मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल का राशि परिवर्तन सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहता है। इस समय धनु राशि राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह स्थित है। धनु राशि में मंगल के प्रवेश से कई लोगों के जीवन में शुभ बदलाव होंगे और आय में वृद्धि के योग भी बनेंगे। वहीं मंगल और शुक्र की युति का भी सभी राशि के लोगों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें शुक्र-मंगल की युति का विशेष शुभ फल मिलने वाला है। आगे जानिए कौन सी हैं वो राशियां…

वृष राशि 
- मंगल और शुक्र की युति वृष राशि के लोगों के सप्तमेश- व्ययेश होकर अष्टम भाव में विराजमान है। इसके आधार पर वृषभ राशि के लोगों की आर्थिक गतिविधियों में अच्छी प्रगति होने की संभावना है। 
- वृषभ राशि के लोगों को अचानक से रुक हुआ धन मिलने के योग हैं। आर्थिक मामलों में तरक्की तो मिलेगी लेकिन उतने ही अधिक खर्चे के योग हैं। 
- जीवनसाथी आर्थिक मामलों को लेकर तनाव दे सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में आपके साथ थोड़ी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मामले की गंभीरता को समझते हुए निर्णय लें। 

सिंह राशि
- मंगल और शुक्र की युति सिंह राशि के लोगों के भाग्येश-सुखेश होकर पंचम भाव में विराजित है। इससे आय एवं लाभ में वृद्धि की संभावना है। 
- व्यवसायिक मामलों में खर्चे हो सकते हैं। सिंह राशि के लोगों को घर एवं वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। 
- इसके साथ ही पारिवारिक दृष्टि से सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। सिंह राशि के लोगों को बुद्धिमत्ता के आधार पर पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी होने की संभावना है। 

वृश्चिक राशि
- मंगल और शुक्र की युति वृश्चिक राशि के लोगों के लग्नेश-रोगेश होकर धन भाव में विराजित है। इस युति से वृश्चिक राशि के लोगों के धन एवं धनागम के साधनों में वृद्धि होती है। 
- वृश्चिक राशि के लोगों को इस दौरान शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के फलस्वरूप आर्थिक तरक्की मिलने के योग है। इस दौरान भाग्योदय होने के भी प्रबल योग दिख रहे हैं।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!