Horoscope Today आज का राशिफल 20 मार्च 2022: मेष वालों को हो सकता है धन लाभ, वृष वाले करेंगे इन्वेस्टमेंट

20 मार्च, रविवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि सुबह 10.00 तक रहेगी। इसके बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा।

Asianet News Hindi | / Updated: Mar 20 2022, 05:00 AM IST

उज्जैन. 20 मार्च, रविवार को चित्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार को सुबह लगभग 11 बजे चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। सूर्य मीन राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया,घी या पान खाकर ही घर से निकलें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर परीक्षा की तैयारी में लगना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको अपने व्यापार में अचानक से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने मन में आए आईडिया को तुरंत आगे बढ़ाना होगा, तभी वह लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यदि उन्होंने वह किसी से साझा किए, तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे।
उपाय- सुहागिन महिला को सिंदूर का दान करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
नवविवाहित लोगों को आज वैवाहिक जीवन में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का साथ भरपूर मिलेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ रोमांचक पल भी व्यतीत करेंगे। 
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
यदि वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां चली आ रही थी, तो आज आपको उनसे भी निजात मिलती दिख रही है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संतान को आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करते देखकर प्रसन्न होंगे। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। 
उपाय- शिव मंत्रों का जाप करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपको संतान की ओर से कोई निराशा हो सकती है, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी रखें। आज व्यापार में भी आपको किसी से सलाह मशवरा करके किसी भी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो वह आपके उस कार्य को पूरे न करने की कोशिश कर सकते हैं। परिजन के घर मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीराम को खीर का भोग लगाएं। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता व भाई बहनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आप अपने घर के सदस्यों के साथ दिल खोलकर बातचीत करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। 
उपाय- पीला रूमाल जेब में रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
यदि आपके ऊपर कुछ पुरानी देनदारी है, तो आज आप उतारने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको कुछ मौसमी बीमारी चपेट में ले सकती हैं, जैसे सिर दर्द, बुखार आदि इसलिए आज आपको उनसे सतर्क रहना होगा। 
उपाय- शिवजी को धतूरा चढ़ाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आप जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराने की सोच सकते हैं, जिसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरे करते नजर आएंगे।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
विदेशियों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण वे थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आज के दिन आपको अपने व्यवसाय में आय के विभिन्न स्त्रोत प्राप्त होंगे।
उपाय- जरूरतमंदों को अनाज का दान करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
विवाह योग्य लोगों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है। यदि आज आपका कोई पुराना मित्र मिलेगा, तो से गिले-शिकवे दूर होंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आप सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। यदि आज आपके पिताजी आपसे कोई बात कहे, तो उसे चुप रहकर सुनना ही बेहतर रहेगा, कभी कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है। आज का दिन जो लोग किसी नए कारोबार को करने जा रहे हैं, उनके लिए बेहतर रहने वाला है।
उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आपके घर मेहमानों का आवागमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन आज अचानक से परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें। 

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Weather Update: कब होगी बारिश? सातवें दिन भी गर्मी से पारा रहा हाई, IMD ने किया अलर्ट|Monsoon
Delhi Water Crisis : पानी की समस्या को लेकर 'मटका फोड़' प्रदर्शन, मनोज तिवारी हुए शामिल
EVM पर एलन मस्क ने ऐसा क्या कह दिया जो मचा बवाल| Elon Musk
45 KM लंबे धागे से PM मोदी का अनोखा स्ट्रिंग पोर्ट्रेट, देवाशीष ने किया कमाल... बनाया World Record
दिल्ली की जनता के खिलाफ षडयंत्र रच रही है बीजेपी, आम आदमी पार्टी ने बताया क्या हैं इसके 3 कदम