Horoscope Today आज का राशिफल 21 जनवरी 2022: कर्क वालों को मिलेगा लोगों का प्यार, मिथुन वाले संयम रखें

21 जनवरी, शुक्रवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन तिल चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को मघा नक्षत्र सुबह 9.15 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र 22 जनवरी, शनिवार को सुबह 9.31 तक रहेगी।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 21 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. शुक्रवार को पहले मघा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार को चंद्रमा सिंह राशि में, सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला लंबे समय से विवादित चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको व्यापार में लेन-देन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने सीनियर से शाबासी मिल सकती है, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आज विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है। 
उपाय- शिवजी का अभिषेक गाय के दूध से करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
विवाह योग्य लोगों के लिए आज बेहतर अवसर आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी भी तुरंत दी जा सकती है। आज यदि आपके व्यापार में कोई विरोध की स्थिति भी उत्पन्न हो, तो आपको उसमें संयम रखना बेहतर रहेगा, तभी आप अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। 
उपाय- भगवान श्रीगणेश के तिल के लड्डू का भोग लगाएं

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर्ण मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी बहन के विवाह की चिंता सताती है, जिसके कारण भी आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, तो उसमें आपको लोगों का भरपूर प्यार मिलेगा। 
उपाय- सप्तऋषियों की पूजा करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में यदि आज आप लाभ के कुछ और अवसरों को आगे बढ़ाएंगे, तो उनमें भी आप लाभ कमा पाएंगे। आज आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आप राजनीति से जुड़े लोग हैं, तो आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आपको कुछ ऐसे लोगों से बचकर रहना होगा, जो काम के समय तो आपसे मदद मांगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह आपको नजर ना आये, इसलिए आज आपको ऐसे लोगों से भी दूर रहना बेहतर रहेगा, जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुक जाए, नहीं तो उस धन को उतार पाना भी आपके लिए बहुत मुश्किल रहेगा।
उपाय- गणपति अथवशीर्ष का पाठ करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों में लंबे समय से कोई विरोध चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा, लेकिन उन्हें आज अपने प्रिय की कोई बात बुरी लग सकती है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले अपने अच्छा बुरा सोचना होगा।
उपाय- सफेद रूमाल जेब में रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
यदि आज आपको व्यापार में जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करे, तो भाई से सलाह मशवरा करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार के निर्णयों को अपनी समझदारी से लेंगे, उन्हें आप उनमें सफलता अवश्य हासिल करेंगे।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक लगाएं। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
यदि आज आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आज आपकी कोई बात आपके परिवार के किसी सदस्य को बुरी लग सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपनी कुछ परेशानियों को अपने पिताजी से भी साझा कर सकते हैं, जिसमें आपको काफी सफलता भी अवश्य मिलेगी, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी आज दिन बेहतर रहेगा। आज का दिन आप व्यर्थ की उलझनों के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप किसी भी निर्णय को आसानी से नहीं ले पाएंगे।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएंगे। कुछ गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी जेब का ख्याल रखकर ही खरीदारी करें, वही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि पारिवारिक रिश्तों में कुछ दरार चल रही थी, तो उसका अब निपटारा होगा। 
उपाय- शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती दिख रही है। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज आपके फलीभूत होंगे, जिनसे आपको लाभ होगा। आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है, क्योंकि यदि आपके परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आज वह समाप्त होती दिख रही है।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!