Horoscope Today आज का राशिफल 21 मई 2022: मेष सहित इन 5 राशि वालों के लिए शुभ है दिन, बाकी को रहना होगा सावधान

आज (21 मई, शनिवार) ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 6 बजे तक रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

Chirag Daruwalla | Published : May 20, 2022 10:25 AM IST / Updated: May 21 2022, 09:56 AM IST

उज्जैन. शनिवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार को चंद्रमा मकर राशि में, मंगल, गुरु और शु्क्र ग्रह मीन में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। 21 मई, शनिवार को मेष राशि के लोग अपने काम में सफल रहेंगे। वृषभ राशि के लोग दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। मिथुन वालों की शांति भंग हो सकती है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानिए अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि
गणेशजी कहते हैं, आप नए जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे और सफल भी होंगे। परिवार और रिश्तेदारों के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। टूर एंड ट्रैवल्स, मीडिया और आर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष शुभ रहेगा। बच्चें अगर किसी परेशानी में हैं तो उनकी मदद करना आपकी जिम्मेदारी है। खान-पान का ध्यान रखेंगे तो सेहत ठीक रहेगी। 


वृषभ राशि
गणेशजी कहते हैं, आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। बिजनेस से जुड़े किसी मुद्दे पर लाभकारी चर्चा भी होगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सिर्फ खुद ही घर के काम न करें, दूसरों से भी साझा करें, नहीं तो कोई काम आज अटक सकता है। आमदनी के साथ ख़र्चे भी अधिक होंगे। आज पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल बना रहेगा।

मिथुन राशि
गणेशजी कहते हैं, आज आप अपनी दक्षता को उपयोग कर कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को करने में सफल रहेंगे। कोई करीबी रिश्तेदार आपके घर आ सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले गंभीरता से सोचें। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति का दखल शांति भंग कर सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें। आज एलर्जी और खांसी की समस्या हो सकती है। 

कर्क राशि
गणेश कहते हैं, आज आपके घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, इससे आप  सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। इस समय आपको धैर्य बनाए रखना जरूरी है, जल्दबाजी में किया गया काम बिगड़ भी सकता है। पड़ोसियों से किसी भी बात को लेकर विवाद न करें। आज काम का बोझ ज्यादा होने के बाद भी परिवार के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। 

सिंह राशि
गणेशजी कहते हैं, पिछले कुछ दिनों से चल रहे तनाव को कम करने के लिए प्रकृति के निकट समय गुजारें। अपनी प्रतिभा को रचनात्मक कार्यों में लगाएं। आज घर में किसी बात को लेकर निगेटिव माहौल बन सकता है। आप मामले को समझें और उसे सुलझाने का प्रयास करें। तनाव के कारण आप कोई महत्वपूर्ण बात आज भूल सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी गतिविधियां आज धीमी रहेंगी। परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। 

कन्या राशि
गणेश कहते हैं; आज बिना जल्दबाजी के हर स्तर से अपने काम के बारे में सोचें। इससे आप निर्णय लेने में अधिक सक्षम होंगे। साथ ही आपमें आत्मविश्वास और प्रतिभा का विकास होगा। घर के बड़ों का अपमान और अनादर न करें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए वरदान साबित होगा। आज पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। पुरानी शारीरिक समस्या आज दूर हो सकती है।

वृश्चिक राशि
गणेश कहते हैं कि आज रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में आपकी विशेष भूमिका होगी। आज आपको किसी दैवीय शक्ति के आशीर्वाद का अहसास होगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से तनाव रहेगा। इस समय मेहनत अधिक और परिणाम कम मिलेगा। आपकी व्यस्तता के कारण परिवार की देखभाल में पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु राशि
गणेशजी कहते हैं, आज आपका दिन मनोरंजन में व्यतीत होगा। इससे आपको शारीरिक और मानसिक थकान से राहत मिल सकती है। पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा और शांतिपूर्ण रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में लापरवाह न करें, नहीं तो उधार दिया पैसा मिलना मुश्किल होगा। करीबी दोस्तों या भाई-बहनों के साथ किसी तरह की गलतफहमी हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

मकर राशि
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको भाग्य के बजाय कर्म पर विश्वास करना होगा। इस समय की गई मेहनत आपके भविष्य का निर्माण करेगी। इनकम कम और खर्च अधिक होने से मन अशांत हो सकता है। मौजूदा स्थिति के कारण आपके बिजनेस में आई मंदी अब दूर हो सकती है। अपनी परेशानियों को अपने जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ साझा करें। मनोबल गिरने से निराशा हाथ लगेगी।

कुंभ राशि
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई करीबी रिश्तेदार आपके घर आ सकता है, इससे आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा करने से कई समस्याओं का समाधान होगा। घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य ठीक न होने से उनका उपचार बहुत जरूरी है। ऑफिस या दुकान पर कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कुछ चीजें गलत हो सकती हैं। आज आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।

मीन राशि
गणेशजी कहते हैं, इस समय आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। आप अपने धैर्य से विपरीत परिस्थितियों पर विजय पाने में सक्षम होंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। घर में बच्चों और युवाओं की गतिविधियों पर नजर रखें। इस समय बिजनेस में पार्टनरशिप को लेकर चल रही बात को गंभीरता से लें। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। 


जानिए कौन हैं चिराग दारूवाला…
चिराग दारूवाला भारत में ज्योतिषियों के बीच प्रसिद्ध हैं। उनके पास 12+ से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह करियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय और स्वास्थ्य से संबंधित ज्योतिषीय सलाह देते हैं। उन्हें ज्योतिष जगत के हर क्षेत्र का गहरा ज्ञान है। उन्होंने कुंडली और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों में जबरदस्त महारत हासिल की है। चिराग दारूवाला वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-चिंग, टैरो, अंकशास्त्र और यहां तक कि हस्तरेखा विज्ञान के सिद्धांतों को मिलाने के लिए जाने जाते हैं। इन सिद्धांतों का सही संयोजन उन्हें अत्यधिक सटीक और प्रासंगिक भविष्यवाणियां करने में सक्षम बनाता है।

Share this article
click me!