राशिफल: शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर मकर राशि में रहेगा चंद्रमा, 3 शुभ और 1 अशुभ योग में बीतेगा दिन

Published : Feb 20, 2020, 08:48 PM IST
राशिफल: शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर मकर राशि में रहेगा चंद्रमा, 3 शुभ और 1 अशुभ योग में बीतेगा दिन

सार

शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराषाढ़ा आनंद नाम का शुभ और उसके बाद श्रवण नक्षत्र के योग से ध्रूम नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि और शश नाम का राज योग भी बन रहा है।

उज्जैन. 21 फरवरी, शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा। इसके बाद सुबह लगभग 10 बजे बाद श्रवण नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को उत्तराषाढ़ा आनंद नाम का शुभ और उसके बाद श्रवण नक्षत्र के योग से ध्रूम नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि और शश नाम का राज योग भी बन रहा है। गुरुवार की रात चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। शुक्रवार को इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिलेगा। पुरानी परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं। पार्टनर से संबंध सुधरने लगेंगे।
नुकसान- पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। इलाज में खर्च ज्यादा होगा।
उपाय- शाम को एक दीपक दक्षिण दिशा की ओर लगाएं।

वृष
फायदा- बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिलेगा।
नुकसान- पेट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाने डालें।

मिथुन
फायदा- करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। निवेश का फायदा आज मिल सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- 5 ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

कर्क
फायदा- पुराना विवाद खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। आज आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

सिंह
फायदा- अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शुभ फल देने वाला बदलाव होगा। उधार दिया पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। जोखिम भरे सौदे करने से बचें।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

कन्या
फायदा- इनकम बढ़ाने के मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। परेशानियां पहले से कम होंगी।
नुकसान- बिजनेस के कुछ जरूरी काम अधूरे रहेंगे। अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलेगा। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- सुहागिन महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

तुला
फायदा-
आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए दिन शुभ है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। किस्मत का साथ भी मिलेगा।
नुकसान- निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। चोट लग सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार कुछ रूपए दें।

वृश्चिक
फायदा- आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सुखद यात्रा की योजना बन सकती है।
नुकसान- एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को सिरदर्द की समस्या रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- माता-पिता की पैर छूकर घर से निकलें।

धनु
फायदा-
आज किया हुआ काम भविष्य में फायदा दिलाएगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है।
नुकसान- सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- कांटेदार पौधों की जड़ों में पानी डालें।

मकर
फायदा- घर में कोई शुभ काम हो सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के सहयोग से मुश्किल काम भी कर लेंगे।
नुकसान- दूसरों की मदद के भरोसे न रहें। एक साथ कई काम हाथ में न लें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सावधान रहें।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

कुंभ
फायदा- अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शुभ फल देने वाला बदलाव होगा। उधार दिया पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। जोखिम भरे सौदे करने से बचें।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

मीन
फायदा- पुराने निवेश से फायदे के योग बन रहे हैं। बिजनेस बढ़ सकता है। आप कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं।
नुकसान- लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। स्टूडेंट्स को अपेक्षा से कम सफलता मिलेगी।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसो के तेल का दीपक लगाएं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज