Horoscope Today आज का राशिफल 23 फरवरी 2022: वृष वाले रहें शत्रुओं से सावधान, कर्क वाले करेंगे खरीदारी

23 फरवरी, बुधवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 2.40 तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | / Updated: Feb 22 2022, 07:00 PM IST

उज्जैन. 23 फरवरी, बुधवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। साथ ही इस दिन सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन सुबह चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। बुधवार को भी उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
जो लोग अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भी आज अपनी शिक्षा में अपने गुरुजनों के सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने ऊपर भावुकता को हावी नहीं होने देना है। यदि आपने ऐसा किया, तो लोग आपकी इस कमी का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। 

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आपको अपने व्यापार अथवा नौकरी के गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी पीठ में छुरा घोंपने का काम करेंगे। आज आप अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आज का दिन कार्य क्षेत्र में आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपका अपने किसी परिजन पर किया हुआ भरोसा उठ सकता है, क्योंकि वह आपको समय पर मदद नहीं करेंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपके घर में किसे शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें परिवार के सभी सदस्यों के सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी अहम फैसले को ले, तो उसमें आपको अपने साझेदार से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज आप अपने घर में किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार में धन से जुड़े लेने देने को बहुत ही सोच समझ कर करना होगा, नहीं तो बाद में आपको यह लेनदेन परेशान कर सकते हैं। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाए, तो आप उसे पूरा अवश्य करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो आज उनकी यह इच्छा भी पूरी होगी। आज का दिन आपकी मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज विद्यार्थियों की किसी मन मुताबिक इच्छा की पूर्ति होगी। आज आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपको किसी वृद्ध की सेवा करने का मौका मिल सकता है, जिसमें आपको पीछे नहीं हटना है, लेकिन व्यवसाय में आज आपको अपने किसी साथी से बातचीत करते समय अपने व्यवहार में मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में आज उनकी तरक्की अथवा वेतन वृद्धि हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य जातकों को आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी सकती जा सकती है। अपनी संतान की कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे, जिनको आपको मजबूरी में करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में भी सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, क्योंकि आज आपका जीवनसाथी के साथ प्रेम और गहरा होगा। 

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
यदि कोई गलती हुई, तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई पुराना कष्ट फिर से उधर सकता है, जो लोग अपने व्यापार के लिए आज किसी व्यक्ति से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज उनकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो उनका जीवनसाथी भी बन सकता है। आज आपको धन संबंधित किसी भी समस्या के लिए किसी से उधार लेना बेहतर रहेगा। यदि आप आज अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो वह इसका फायदा उठा सकता है, इसलिए आज आपको ऐसा करने से बचना। 

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Kanpur Viral Video : ट्रैफिक सिपाही की सरेआम दबंगई, कार चालक पर बरसाया थप्पड़
Delhi Water Crises News: Atishi का जल संकट पर गंभीर आरोप, BJP पर तगड़ा हमला| Arvind Kejriwal
दिल्ली की जनता के खिलाफ षडयंत्र रच रही है बीजेपी, आम आदमी पार्टी ने बताया क्या हैं इसके 3 कदम
Lok Sabha Speaker News: उपसभापति पद नहीं मिला तो कैंडिडेट उतार सकती है इंडिया| India Alliance
Lok Sabha Speaker : कौन होगा लोकसभा अध्यक्ष? रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के घर हुई अहम बैठक