Horoscope Today आज का राशिफल 23 नवंबर 2021: पूरे होंगे मिथुन वालों के रूके काम, मकर वालों की हो सकती है तरक्की

23 नवंबर, मंगलवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन अंगारक चतुर्थी का व्रति किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.20 तक रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 22, 2021 11:20 AM IST

उज्जैन. 22 नवंबर, मंगलवार को सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ राशि में, केतु वृश्चिक राशि में और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। ग्रहों की इन स्थिति से कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)

सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदला-बदला रह सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी तो होगी, लेकिन बाद में आप सब कुछ समझ जाएंगे। आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आयेगा, इसके साथ ही आपका आज का दिन व्यवसाय में किसी विशेष व्यवस्था या बदलाव को करने में बीतेगा, जिससे आपको लाभ अवश्य मिलेगा। 

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
संतान के उत्तम भविष्य के लिए आप कुछ योजनाओं में धन संचय कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ होगा। व्यापार में आज आप अपनी पुरानी चल रही योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, इस सब में व्यापार को एक नई गति मिलेगी। आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य को आज पुरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। आज रात्रि के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज का दिन आपका कुछ विशेष करने में व्यतीत होगा। आज आपके घर परिवार मे तनाव के कारण आपको कुछ चिंता सता सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में प्रसंता बनी रहेगी। आज आप अपने लंबे समय से फैले हुए कार्यभार को समेटने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपके सहयोगी भी आपकी मदद करते नजर आएंगे। आज आप अपने घर गृहस्ती की कोई वस्तु खरीद सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ है, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने सभी कार्यों को भाग्य के भरोसे छोड़ने की वजह निपटाने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो यह सब बाद में आपका सिरदर्द बन सकते हैं। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
व्यवसाय में आज आपको किसी भी व्यक्ति से बहस बाजी नहीं करनी है, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपके घर कुछ कोई मित्र या रिश्तेदार कुछ दिन रुकने के लिए आ सकते हैं, जिससे आपका कुछ धन भी व्यय होगा।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप अपने व्यवसाय या फिर संतान के लिए कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके व्यवसाय में अलग सा निखार रहेगा और लोग उससे प्रभावित रहेंगे। आज आपके अपने किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आपके बिगड़े हुए काम ठीक हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपको अपने ऑफिस में काम काज को सुधारने की जरूरत है, जो आपको बेहतर परिणाम दिलाएंगी। यदि आप अपने व्यवसाय के लिए किसी बुजुर्ग या विशेषज्ञ की सलाह लेते हैं, तो वह आगे चलकर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में जो भी नया प्रयास करेंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
संतान की ओर से आज आपको निराशा हो सकती है। आप अपने बलबूते पर ही अपने व्यापार की समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आना पड़ सकता है, इसके लिए कुछ धन भी खर्च करना पड़ेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ बिता सकते हैं, लेकिन इसमें आपको अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी, नहीं तो वहां आपके शत्रुओं का नुकसान कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयास करेंगे। 

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। यदि आपका अपने किसी रिश्तेदार से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज सुधर जाएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके कार्यों की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपनी व्यवस्था या कार्य क्षेत्र से संबंधित सभी कार्य को आसानी से पूरा कर सकेंगे और आज आप अपने कार्य क्षेत्र के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिसका सौदा आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में आज किसी धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। 
 

Share this article
click me!