Dreams: सपने में दिखे बाढ़, बिल्ला या सूखे पेड़ तो मिलते हैं अशुभ फल, करें ये उपाय

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, किसी भी सपने का संबंध हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं के साथ भी होता है। सपने हमें शुभ या अशुभ का संकेत देते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि जो स्वप्न देखकर हम डर जाएं वह अशुभ हो और जो स्वप्न देखकर हमें सुखद एहसास हो वह शुभ हो इसका अर्थ कुछ और भी हो सकता है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 21, 2021 11:49 AM IST

उज्जैन. अगर हम कोई भी सपना देखते हैं तो हमें उसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। स्वप्न शास्त्र में सपनों के अर्थ बताए जाते हैं, जिनके अनुसार कुछ सपनों को अशुभ माना जाता है। यदि ऐसे स्वप्न दिखाई दें तो मान्यता है कि कुछ उपायों को करने से उनके अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। आगे जानिए कौन से होते हैं अशुभ सपने और क्या हैं उनके बुरे प्रभाव से बचने के उपाय…

सपने में बाढ़ या समुद्र का पानी देखना
- यदि आप बाढ़ या फिर गंदा पानी देखते हैं तो यह सपना शुभ नहीं माना जाता है। इसी तरह से सपने में सूर्यास्त (डूबता हुआ सूरज) देखना शुभ नहीं माना जाता है।
- मान्यता है कि ये सपने आपके जीवन में किसी अशुभ घटना का संकेत हो सकते हैं। सपने में समुद्र देखना भी अशुभ स्वप्न माना जाता है।
- यदि आपको सपने में समुद्र दिखाई दे तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए। मान्यता है कि यह स्वप्न किसी से वाद-विवाद होने का संकेत देता है। 

सपने में बिल्ली, या सूखें पेड़ आदि देखना
- यदि आप सपने में स्वयं को घोड़े से गिरते देखते हैं तो यह सपना आपके करियर में परेशानियां आने का संकेत माना जाता है।
- इसी तरह से सपने में बंद नाला देखना, बिल्ली देखना, सूखे जंगल या सूखे पेड़ देखना भी आपके करियर या बिजनेस के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। 
- सपने में खुद को कैंची चलाते देखना, या कैंची चलते देखना, किसी को थप्पड़ मारते हुए देखना दांपत्य जीवन और रिश्तों के लिए शुभ नहीं माना जाता है।
- इन सपनों को प्रेमी जीवन और दांपत्य जीवन के लिए बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसे सपने आने पर व्यक्ति को संयम से काम लेना चाहिए।

अशुभ सपनों के प्रभाव को दूर करने के उपाय
- यदि आपको कोई अशुभ स्वप्न दिखाई देता है तो प्रातः उठकर शिव मंदिर जाना चाहिए और भगवान शिव का पूजन व अभिषेक करना चाहिए।
- किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
- इसके अलावा सपनों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ करना चाहिए।
- मान्यता है कि इससे आपके जीवन के कष्ट दूर होते हैं और ईश्वर आपकी रक्षा करते हैं।

स्वप्न ज्योतिष के बारे में ये भी पढ़ें

सपने में प्रेमिका लाल कपड़े में दिखे तो हो सकती है आपकी शादी, ये हैं लव लाइफ से जुड़े 5 सपने

ये हैं वो 12 सपने जो देते हैं मौत का संकेत, कहीं आपको तो नहीं आते ऐसे सपने

Dreams: ये हैं वो 15 सपने, जिन्हें देखने पर करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना

Dreams: सपने में खुद को जुआं खेलते देखें तो हो सकता है पैसों का नुकसान, ये 10 सपने देते हैं धन हानि का संकेत

Dreams: ये हैं वो सपने जिन्हें देखने पर हमें मिलते हैं अशुभ फल, करना पड़ता है परेशानियों का सामना

 

Share this article
click me!