Horoscope Today आज का राशिफल 24 जनवरी 2022: तुला वालों को मिलेगी खुशखबरी, दूर होगा मकर वालों का तनाव

24 जनवरी, सोमवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। सोमवार को हस्त नक्षत्र सुबह 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र 25 जनवरी, मंगलवार की सुबह 8.20 तक रहेगा। सोमवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 24 2022, 06:02 AM IST

उज्जैन. 24 जनवरी, सोमवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। सोमवार को रात 08.45 पर चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपनी माता जी से किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। यदि आज वह आपको किसी कार्य को करने के लिए मना करें, तो उनकी बात मानना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आप अपने भाई बहनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिनसे आपका कोई वाद विवाद था, तो वह भी दूर होगा, जिसके कारण आप एक दूसरे के साथ प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र से भी मदद मांग सकते हैं।
उपाय- नंदी यानी बैल को चारा खिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। 
आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज नौकरी कर रहे लोग अपनी सुलझी हुई बातों से अपने सीनियर्स का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण उन्हें उनके मन मुताबिक कार्य भी सौंपा जाएगा, लेकिन आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आज स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहेंगी।
उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज दिन का कुछ समय आप अध्यात्म के कार्यों में भी व्यतीत करेंगे। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसके प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज आपको अपने व्यापार में लाभ के अफसरों को पहचान कर उन पर अमल करेंगे और उससे लाभ भी अवश्य कमाएंगे, जिनसे आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों को आज शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए वह अपने किसी परिजन से भी मदद ले सकते हैं। आज का दिन जो धीमी गति से चल रहे बिजनेस के लिए परेशान हैं, वह किसी से धन उधार लेने की सोच सकते हैं, जिसके लिए उनको अपने परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा।
उपाय- छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी, जो लोग विदेश से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। कार्य क्षेत्र में नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में अपने जूनियर से सहयोग की आवश्यकता होगी। 
उपाय- पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपके खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण प्रत्येक व्यक्ति आपका मित्र बनने की चेष्टा रखेगा। आज आपको अपने किसी प्रिय की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन उसमें भी आप को चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो आप को खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा।
उपाय- मंदिर में केसरिया ध्वज दान करें। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उन्हें किसी परीक्षा का परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी। आज आप अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं को अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं, जिनका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा। ससुराल पक्ष धन उधार लिया, तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों पर बातचीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव दूर भागेगा। यदि आपको संतान के करियर की चिंता सता रही थी, तो आज आपको उससे संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन विवाहित लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। 
उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
आज आप अपनी माता जी को किसी परिजन के घर मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके परिजनों से आपका कोई वाद-विवाद पनप सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज अपने सभी कार्य को सावधान रहकर करना होगा।
उपाय- मछलियों के तालाब में आटे की गोलियां डालें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आज आपको अपनी संतान के विवाह से संबंधित कोई समस्या थी, तो आज आपको उसका हल भी मिल जाएगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यवसाय के लिए वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा करें, तो बेहतर रहेगा। 
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!