Horoscope Today आज का राशिफल 25 फरवरी 2022: कुंभ वाले बीमारी से होंगे परेशान, दूर होगी सिंह वालों की समस्या

25 फरवरी, शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा जो सुबह 10.48 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | / Updated: Feb 25 2022, 05:00 AM IST

उज्जैन. 25 फरवरी, शुक्रवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार की सुबह लगभग 10.48 पर चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। इस दिन पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आपको नशीली चीजों का सेवन करने से बचना होगा, जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उनके लिए वह लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। 
उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई ऐसी सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपको चिंता होगी। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। 
उपाय- घर पर केसरिया ध्वज लगाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला समाप्त होगा, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा भी कर रहे थे। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- हरी चूड़ियां दान करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपने किसी परिजन के साथ साझेदारी में किसी व्यापार को करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आपके मधुर स्वभाव के कारण प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की कोशिश करेगा और आप भी अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
उपाय- गणेशजी की पूजा करें। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
परिवार में आज किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
उपाय-  सूर्यदेव की पूजा करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण परिवार में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने पिताजी द्वारा किसी जरूरी कार्य को शॉप पर सौंपा जा सकता है, जिसे आपको समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा के लिए रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी भी निर्णय को बुद्धि और विवेक से लेना बेहतर रहेगा। यदि आपने वह किसी के बहकावे में आकर लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है, जो लोग रोजगार की दिशा में लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आध्यात्मिक क्षेत्रों के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ी रहेगी। 
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज संतान के करियर में तरक्की मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आज आपको कोई लाभ का सौदा समझाए, तो आपको उससे बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। 
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने माता पिता के साथ अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनका समाधान भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपने किसी मित्र से समय पर मदद मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे व आपके कुछ रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आज आप अपने करियर में आ रही समस्याओं को ढूंढने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप कुछ धार्मिक क्रियाकलापों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपकी माता जी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है, लेकिन आपको इसका असर अपने और काम पर नहीं पड़ने देना है, नहीं तो आपकी कुछ शत्रु भी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।
उपाय- देवी दुर्गा को नारियल चढ़ाएं। 

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होना पड़ सकता है, जहां आपको अपने मन की बातों को किसी से भी साझा करने से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।  आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें आज आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनके लिए आप परेशान रहेंगे।
उपाय- लक्ष्मी माता की पूजा करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप अपने माता पिता के साथ किसी तीर्थस्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जहां आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो आपका कुछ सामान चोरी हो सकता है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने जीवनसाथी को अपनी मीठी बातों से अपनी और आकर्षित करेंगे। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों की मदद करें।


 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!