Horoscope Today आज का राशिफल 25 मार्च 2022: मिथुन वालों को होगा धन लाभ, तुला वाले विवाद से बचें

Published : Mar 25, 2022, 05:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 25 मार्च 2022:  मिथुन वालों को होगा धन लाभ, तुला वाले विवाद से बचें

सार

25 मार्च, शुक्रवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन शीतला अष्टमी का व्रत किया जाएगा। सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा जो शाम 5.11 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत रहेगा।

उज्जैन. शुक्रवार को पहले मूल नक्षत्र होने से स्थिर और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार को चंद्रमा धनु राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ राशि में, सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। गैरकानूनी और गलत कामों से दूर रहें। छोटी-सी बात से बड़ा विवाद भी हो सकता है।
उपाय- बहते हुए पानी में चावल प्रवाहित करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। निवेश से फायदा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। सेहत ठीक रहेगी। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। बिना सोचे-समझे किसी कानूनी मसले में न फंसें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में लेन-देन करते समय सावधानी रखें। किसी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें।
उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
कामकाज में कोई अच्छा बदलाव हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान दें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज परेशानियों से राहत मिल सकती है। पैसों से जुड़े मामले निपट सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से आज दूर रहें। नौकरी में बदलाव परेशानी का कारण बन सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा न करें।
उपाय- हनुमानजी को केवड़े का इत्र चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। सरकारी कामों में फायदा होगा। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन सामान्य है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। साझेदारी के कामों में नुकसान हो सकता है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
बिजनेस और नौकरी में रुकावटें दूर होंगी। आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी मित्र की ओर से बुरी खबर आ सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
घर-परिवार से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। ज्यादा खर्चा करने की आदत पर कंट्रोल करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- नदी में मछलियों के लिए आटे की गोलियां बनाकर डालें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
पिता के सहयोग से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सेहत को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। निवेश करते समय सावधानी रखें। धन हानि के योग बन रहे हैं। नौकरी के कारण मानसिक तनाव भी रहेगा।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
नए बिजनेस की प्लानिंग आज हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। उलझे हुए मामले भी आज सुलझ सकते हैं। न चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। अधिकारी आपके काम से खुश नहीं होंगे। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- लक्ष्मी द्वादशनाम स्त्रोत का पाठ करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अच्छे कामों के लिए सम्मान मिल सकता है। जिद करने से विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई नया एग्रीमेंट न करें। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई बांटें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर भी मिलने के योग बन रहे हैं। नकारात्मक सोच आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। बिजनेस में फायदा कुछ कम ही मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।


 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता