Horoscope Today आज का राशिफल 25 नवंबर 2021: वृष वालों को मिलेगा कोई सरप्राइज, तुला वाले मित्रों से रहें सावधान

25 नवंबर, गुरुवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 3.14 तक रहेगा। इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 24, 2021 2:50 PM IST

उज्जैन. 25 नवंबर को पहले पुष्य नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। इस तरह गुरुवार को 4 शुभ योग बन रहे हैं। इन चारों शुभ योग का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
व्यापार में आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपको अपने घर परिवार में पूरी बात जाने बिना किसी पर भी नहीं बरसना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप को खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। सेहत के लिए दिन ठीक है।
उपाय- पानी में नमक डालकर पोंछा लगाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है, लेकिन वह अपने सीनियर्स की सलाह से उस कार्य को समय से पूरा कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सरप्राइस मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
उपाय- घर में कर्पूर जलाकर धुआं करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आप अपने जीवनसाथी को कुछ कड़वी बातें बोल देंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपकी अपने मित्रों व सगे संबंधियों से मुलाकात लाभदायक रहेगी, लेकिन आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। 
उपाय- तांबे के गिलास से पानी पीएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
कार्यक्षेत्र से लेकर घर परिवार तक के सदस्य आज आप की मधुर वाणी के कारण आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने घर परिवार में किसी भी बात पर सोच समझकर बोलना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया हुआ था, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। 
उपाय- गरीबों को वस्त्रों का दान करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उनसे सतर्क रहना होगा। आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आज आपको किसी भी कार्य के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होना है। आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे, लेकिन आज आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। 
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए व्यवसाय अथवा रोजगार में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए समय अनुकूल है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज आंशिक लाभ होने की उम्मीद है, फिर भी वह अपने परिवार के खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे। 
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपको अपने मित्रों से सावधान रहना होगा, उनसे आज आपको धोखा मिलने की आशंका बनी हुई है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य से यदि कोई बहसबाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। 
उपाय- हनुमानजी को सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके परिवार के माहौल में भी अशांति भरा रह सकता है, लेकिन आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे सायंकाल तक ठीक करने में सफल रहेंगे। यदि आज आप व्यापार में किसी जोखिम को उठाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं आज का दिन उनके लिए उत्तम रहने वाला है। 
उपाय- धतूरे के पौधे पर जल चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने काम को निकालने में जल्दबाजी करेंगे, जिसके कारण आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। आज आपको अपने व्यापार में अपने मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने परिवार के सदस्यों से सम्मान प्राप्त हो सकता है। 
उपाय- सुहागिन महिला को हरी चूड़ियां भेंट करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
यदि नौकरी कर रहे लोग किसी दूसरे व्यवसाय को करना चाहते हैं, तो वह आज उसे शुरू कर सकते हैं। आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपने माता पिता को खुश करने में कुछ कठिनाई होगी, लेकिन आपको उन्हे समझने का प्रयास करना होगा। आज व्यापार में दूसरों की तुलना में आपको बेहतर लाभ होगा। 
उपाय- शिवजी को चावल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने किसी नए कार्य के कारण आपने डेली रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, लेकिन इसे देखकर आपके कुछ शत्रु आपसे गुस्सा करेंगे। 
उपाय- जरूरतमंदों को कच्चा अनाज दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
व्यापार में आज आपके सामने कुछ नई चुनौतियां आएंगी, जिनका आपको डटकर सामना करना होगा। आज आपको अपने काम के बीच में कुछ समय आराम के लिए भी निकालना होगा, नहीं तो आपके पास कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज का दिन आपके पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। 
उपाय- एकमुखी रुद्राक्ष की पूजा करें।

Share this article
click me!