राशिफल: बुधवार को बन रहे हैं 2 अशुभ योग, शाम को चंद्रमा भी बदलेगा राशि, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

बुधवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से केतु नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Dec 24, 2019 2:52 PM IST

उज्जैन. 25 दिसंबर, बुध‌वार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा। शाम करीब 5 बजे मूल नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। इस दिन शाम को चंद्रमा भी राशि बदलकर वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार-

मेष
फायदा- पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- कोई पुराना दुश्मन सामने आ सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। कोई अपना ही धोखा दे सकता है।
उपाय- हनुमान के मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।

वृष
फायदा- आज ऑफिस में सभी आपकी तारीफ करेंगे। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं।
नुकसान- परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। पैसों का नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- सरस्वती कवच का पाठ करें।

मिथुन
फायदा- बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।
नुकसान- अचानक किसी अजनबी पर विश्वास न करें। मौसमी बीमारियों हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- मां काली की पूजा आपकी परेशानियां दूर करेंगी।

कर्क
फायदा- नया घर खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं।
नुकसान- किसी की बातों में न आएं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

सिंह
फायदा- अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा।
नुकसान- पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। मन बैचेन रहेगा।
उपाय- गरीब महिलाओं को वस्त्रों और भोजन का दान करें।

कन्या
फायदा- किसी पुराने विवाद का निपटारा आज हो सकता है। पैसों की आवक बनी रहेगी। अधिकारियों को सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।

तुला
फायदा-
सालों से चला आ रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक
फायदा- यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- बारिश के कारण बीमार हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च हो सकता है। अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है
उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।

धनु
फायदा- आज दिन अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा।
नुकसान- प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

मकर
फायदा- आज संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- खर्च अधिक होने से मन में बैचेनी रहेगी। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

कुंभ
फायदा- संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें।
उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।

मीन
फायदा- नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।
नुकसान- पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

Share this article
click me!