राशिफल: सूर्य ने किया नक्षत्र परिवर्तन, शनिवार को दिन भर रहेंगे 2 शुभ योग

शनिवार को श्रवण नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 24, 2020 2:09 PM IST

उज्जैन. 25 जनवरी, शनिवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा। शनिवार को श्रवण नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। शुक्रवार की रात से सूर्य नक्षत्र परिवर्तन कर उत्तराषाढा से श्रवण नक्षत्र में आ चुका है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- आज व्यापार में नई योजना बन सकती है। जीवनसाथी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। अच्छे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। सभी के साथ मिल कर चलना और सामूहिक काम करना आपके हित में रहेगा।
नुकसान- कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है।
उपाय- छोटी बच्ची को कुछ मीठा खिलाएं।

वृष
फायदा- आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में चली आ रही  परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आगे के कामों की योजनाएं बनाना आज आपके लिए बहुत आसान रहेगा।
नुकसान- किसी बात की ज्यादा ही चिंता कर सकते हैं। इससे आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं। झूठ बोलने से बचें।
उपाय- किसी ब्राह्मण को भोजन करवाएं।

मिथुन
फायदा- आज नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। कामकाज में भी आपका मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
नुकसान- जीवन साथी से विवाद हो सकता है। कोई पुरानी राज की बात सबके सामने आ सकती है। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।

कर्क
फायदा- आज आपको संतान से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है।
नुकसान- आज कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। किसी के साथ कोई विवाद या उलझन की स्थिति बन सकती है। अपनी बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें।
उपाय- तुलसी का पत्ता खाकर घर से निकलें।

सिंह
फायदा- धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है।
नुकसान- परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

कन्या
फायदा- अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई शिक्षा के अवसर भी आज आपको मिल सकते हैं। दिन मिला-जुला रहेगा।
नुकसान- अचानक धन हानि की संभावना है। सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा भी हो सकती है।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

तुला
फायदा- पुरानी समस्याओं का अंत हो सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
नुकसान- सेहत को लेकर सावधान रहें। तली हुई चीजें खाने से बचें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

वृश्चिक
फायदा- आज आपका पराक्रम बढ़ सकता है। काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति के कामकाज पर ध्यान देंगे। आपको दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपको कुछ झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिला आटा डालें।

धनु
फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में अगर कोई परेशानी है तो वो भी दूर हो सकती है। आज आपका समय अच्छा बीतेगा। सब अपने आप ठीक हो जाएगा।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो परेशानी में फंस सकते हैं। किए गए काम का रिजल्ट न मिलने से थोड़े परेशान होंगे।
उपाय- अगर कहीं किन्नर दिखे तो उन्हें कुछ पैसे दें।

मकर
फायदा- नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। कोई नया ऑफर भी आज आपको मिल सकता है। महत्वपूर्ण मीटिंग आज कर लें। समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी।
नुकसान- पैसों को लेकर किसी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। आप पैसा कमाने में कोई शॉर्टकट लेंगे तो उलझ भी सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर ही घर से निकलें।

कुंभ
फायदा- धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन में आप लोगों को प्रभावित करेंगे। कोई नया काम करने का मन बनेगा और आप उसमें सफल हो सकते हैं।
नुकसान- आज आप न कोई बड़ा फैसला न लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं।
उपाय- नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करें।

मीन
फायदा- आज आपकी कुछ उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। पुराने अच्छे कामों का फल भी आपको मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- किसी भी काम में लापरवाही न बरतें, खासतौर पर सेहत को लेकर।  आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
उपाय- छोटे बच्चे को किताब दिलाएं।

Share this article
click me!