Horoscope Today आज का राशिफल 26 जनवरी 2022: मेष वालों को मिलेगी सफलता, सिंह वाले ज्यादा खर्च करेंगे

26 जनवरी, बुधवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो सुबह 07.12 तक रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र 27 जनवरी, गुरुवार की सुबह 08.51 तक रहेगा।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 26 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. बुधवार (26 जनवरी) को पहले स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार की रात लगभग 12.11 पर चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज यदि व्यापार में आपको कोई सलाह दे, तो उसमें आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। 
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आप यदि अपने परिवार के किसी सदस्य को शॉपिंग पर लेकर जाए, तो उसमें अपनी जेब का ख्याल रखकर ही धन व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है, जो लोग किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदना चाहते हैं, उनके लिए भी आज दिन बेहतर रहेगा। आपको अपने धन को भविष्य के लिए संचय करना होगा।
उपाय- सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान दान करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज आपको अपने व्यापार की योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। आज का दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा।
उपाय- गरीबों को तिल के पकवानों का दान करें। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
यदि आज आप अपने परिवार के सदस्यों को कहीं बाहर पिकनिक पर लेकर जाने की सोच रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने पिछले किए गए कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है।
उपाय- शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज संतान के भविष्य के लिए यदि किसी योजना को बनाएंगे, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य लें, नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो आज वह भी दूर होगी। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा।
उपाय- हनुमानजी को शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
व्यस्तता के कारण आज आपको सायंकाल के समय सिर दर्द थकान आदि जैसी समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको तनाव भी रहेगा, लेकिन आप अपनी माता जी से बातचीत करके आज आपने तनाव को कम करने में सफल रहेंगे, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको आज कुछ नए कार्य सौंपे जा सकते हैं।
उपाय- नदी में सफेद फूल प्रवाहित करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपको अपने जीवनसाथी की बातों को समझना होगा, तभी आपका रिश्ता और गहरा होगा, जिसके कारण आप दोनों के बीच की दूरियां कम होगी, जो लोग अपने धन को किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेकर निवेश करेंगे, तो उनको लाभ अवश्य देगा। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आप किसी सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी ले सकते हैं। जो लोग आज किसी नये बिजनेस को अपनी संतान को कराना चाहते हैं, वह करा सकते हैं, उसके लिए आज दिन उत्तम है। आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलवाने लेकर जा सकते हैं। आज आपके घर किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।
उपाय- केसरिया ध्वज अपने घर की छत पर लगाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपको दूसरों की मदद करते समय भी ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए अपने काम से काम रखना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज का दिन आपके आत्म सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तला हुआ भोजन दान करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज का दिन आपके किसी कार्य के पूरा होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण फूले नहीं समाएंगे।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आज आपको अपने व्यवसाय के लंबे समय से रुके हुए धन को मिलने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आप अपने कुछ धन को भविष्य के लिए संचय करने में सफल रहेंगे।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप अपनी संतान की सभी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि लंबे समय से अपने किसी कमजोर विषय पर पकड़ बनाई हुई थी, तो आज उन्हें उस विषय में सफलता मिल सकती है। परिवार का कोई छोटा सदस्य आज आपसे बहसबाजी में भी पड़ सकता है।
उपाय- केले के वृक्ष की पूजा करें।
 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!