Horoscope Today आज का राशिफल 26 नवंबर 2021: मेष वालों को मिलेगा मेहनत का फल, कर्क वालों को होगा फायदा

Published : Nov 26, 2021, 09:10 AM ISTUpdated : Nov 26, 2021, 09:12 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 26 नवंबर 2021: मेष वालों को मिलेगा मेहनत का फल, कर्क वालों को होगा फायदा

सार

26 नवंबर, शुक्रवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र शाम 4.31 तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

उज्जैन. 26 नवंबर, शुक्रवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार की शाम को लगभग 4.31 पर चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा। इसका असर भी सभी राशियों पर दिखाई देगा। ये राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)

भाग्य की मजबूती से काम बनेंगे। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। मन में औरों के लिए प्रेम की भावना होगी। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। प्रेम जीवन में भी समय आपके पक्ष में रहेगा। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्थितियों में और बदलाव आएगा जिसका आपको फायदा होगा। 
उपाय- ब्राह्ण को पीले वस्त्रों का दान करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
गृहस्थ जीवन के लिये दिन कमजोर है। जीवनसाथी के झड़प हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान तनावपूर्ण रहेगा। असंतुलित भोजन से बीमार पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और आपको धन लाभ भी हो सकता है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से फायदा होगा, लेकिन कोई मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। बिजनेस में पैसे का निवेश ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य कमजोर होगा। कामों में अड़चन आने से चिंता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। आपका प्रिय आपको खुशी देगा।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सब एक दूसरे से प्रेम रखेंगे। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां रहेंगी और शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। मानसिक चिंताएं रहेंगी लेकिन समय के साथ स्थिति अच्छी हो जाएगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी से भी संबंध बढ़िया बनेंगे। 
उपाय- गरीब बच्चों को किताब, कॉपी, पेन आदि चीजें दान करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। जीवनसाथी अपनी बातें आपसे करेगा जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी। किसी परीक्षा में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। 
उपाय- किसी गरीब लड़की को कपड़ों का दान करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
दांपत्य जीवन में झड़प होने की संभावना है। प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय को खुश रखने का प्रयास करेंगे और काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार और संतान पर पूरा ध्यान देंगे। उसमें कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। किसी तरीके से आपके पास धन आएगा।
उपाय- नदी में चने का दाल प्रवाहित करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
घर परिवार का पूरा ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार के छोटों का सहयोग मिलेगा। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपके और जीवनसाथी के बीच रोमांस के अवसर आएंगे।
उपाय- तुलसी पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। खर्चों में अधिकता रहेगी। इससे जेब पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहेगा। प्रेम जीवन में भी किसी बात को लेकर नीरसता हो सकती है। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। आपसी बातचीत बढ़ेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। 
उपाय- हनुमानजी को केवड़े का इत्र लगाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आप अपने और परिवार के बारे में ज्यादा विचार करेंगे। प्रेम जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति पक्ष में रहेगी। आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। इनकम कैसे बढ़े, उसपर आप मेहनत करेंगे। परिवार का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है लेकिन काम के सिलसिले में किए गए आपके प्रयास रंग लाएंगे। 
उपाय- गरीबों को कपड़े और भोजन का दान करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
सभी मिलजुल कर खुशी से रहेंगे और कोई अच्छा काम करने का विचार करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा और जीवन साथी से किसी खास मुद्दे पर बात करने पर स्पष्टता बढ़ेगी। आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। 
उपाय- शनि का दान लेने वालों को नए जूते खरीदकर दें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
यात्रा में आपको कोई अच्छा व्यक्ति मिल सकता है, जिससे बात करने से समय का पता ही नहीं चलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। समझदारी बढ़िया रहेगी। रिश्ता बढ़िया चलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। 
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर है। अपने काम के आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल परेशानी दे सकता है। आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जो आपको खुशी देगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। 
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के पत्ते अर्पित करें।
 

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 14 December 2025: चंद्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश, किस राशि पर कैसा होगा असर?