गुरुवार का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले बिजनेस में रिस्क लेने से बचें, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : Mar 25, 2020, 09:11 PM IST
गुरुवार का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले बिजनेस में रिस्क लेने से बचें, जानें कैसा होगा आपका दिन

सार

गुरुवार को अश्विनी नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। 

उज्जैन. 26 मार्च, गुरुवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा। गुरुवार को अश्विनी नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। बुधवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर मेष राशि में आ चुका है। गुरुवार को सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा। जानिए कैसे बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।
नुकसान- माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- हनुमान अष्टक का पाठ करें।

वृष
फायदा- घर या वाहन खरीद सकते हैं। लोन लेने की कोशिश कामयाब होगी। जिस खबर का इंतजार था, वो आज मिल सकती है।
नुकसान- बिजनेस में बड़े सौदे न करें। पत्नी से थोड़ी अनबन हो सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीराम के मंदिर में दीपक लगाएं।

मिथुन
फायदा- नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। पुरानी संपत्ति से फायदा हो सकता है। सोचे हुए कुछ काम आज पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- परिवार में माहौल ठीक नहीं रहेगा। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- पीले रंग का रूमाल जेब में रखें।

कर्क
फायदा- ऑफिस में आपके आइडिया सबको पसंद आएंगे। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा न करें। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

सिंह
फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है।
नुकसान- भावुकता में गलत फैसला लेने से बचें। संतान की सेहत बिगड़ सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।
उपाय- भगवान सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

कन्या
फायदा-
बिजनेस के लिए अच्छा दिन है। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है।
नुकसान- कमजोर सेहत परेशानी का कारण बन सकती है। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- घर के बाहर पक्षियों के लिए बर्तन में पानी भरकर रखें।

तुला
फायदा- बिजनेस में आपके फैसले सही साबित होंगे। संतान की सफलता से मन खुश होगा। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। खर्च पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर अनाज रखें।

वृश्चिक
फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस और नौकरी के लिए समय सामान्य है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- कानूनी मामलों से दूर ही रहें। पुरानी बातों के चलते टेंशन हो सकता है। बिजनेस में रिस्क लेने से बचें।
उपाय- गरीब बच्चों को खिलौने बाटें।

धनु
फायदा-
इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- महत्वपूर्ण काम में देरी हो सकती है। मकान या जमीन के सौदे में नुकसान हो सकता है। सेहत भी बिगड़ सकती है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

मकर
फायदा- दोस्तों की मदद से बिगड़ा काम बन जाएगा। नौकरी में मनचाहा तबादला हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होगा।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कुंभ
फायदा-
पिता से धन लाभ हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। बिजनेस में अचानक कोई बड़ा सौदा हाथ आ सकता है।
नुकसान- गलत तरीके से पैसा कमाने का विचार आएगा। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- 9 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

मीन
फायदा- पुरानी समस्याओं का हल निकल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है। आज किस्मत का साथ मिलेगा।
नुकसान- महिलाओं की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। ऑफिस में किसी से बहस भी हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है।
उपाय- नदी में सफेद फूल प्रवाहित करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज