Horoscope Today आज का राशिफल 27 नवंबर 2021: मेष वालों को मिलेगा मेहनत का फल, कर्क वालों को होगा फायदा

27 नवंबर, शनिवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो शाम 5.18 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

Contributor Asianet | Published : Nov 26, 2021 10:53 AM IST

उज्जैन. शनिवार 27 नवंबर को पहले मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार की शाम से चंद्रमा कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है। इसका असर शनिवार को सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण आपक मन प्रसन्न होगा। आज यदि किसी नए कार्य को करें, तो जीवनसाथी से सलाह अवश्य लें। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। 
उपाय- किसी गरीब कन्या को खिलौने मिठाई आदि का दान करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
यदि आज आपका अपने किसी साथी से कोई वाद-विवाद हो तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। सायंकाल के समय आज आपको यदि किसी यात्रा पर जाने के योग बने, तो आपके सतर्क रहना होगा, क्योंकि इसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज का दिन ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ करवा सकता है।
उपाय- गाय को हरा चारा और चींटियों को शक्कर मिला आटा खिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नही लाना है। आज दिन का कुछ समय आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे। संतान के विवाह मे यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, इसके कारण परिवार के सदस्यो में भी प्रसन्नता रहेगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। 
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपने माता पिता को कोई सरप्राइस दे सकते हैं। संतान के प्रति आज आपका विश्वास को और मजबूत होगा। आज आप यदि किसी मकान व दुकान की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो आज आप उसे खरीदने सफल रहेंगे। भाग्य के दृष्टिकोण से भी आज दिन आपके लिए उतम रहेगा। 
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों को आज अपनी परीक्षा में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक चिंताएं लेकर आएगा। 
उपाय- भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के बीच भी अपने प्रेमी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। 
उपाय- मां काली का दर्शन एवं पूजा करना शुभ रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
यदि आप संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज आप आवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। 
उपाय- शिवलिंग पर गाय के दूध में पानी मिलाकर अभिषेक करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए  कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल जाएगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। 
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको लाभ अवश्य होगा। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज धार्मिक अनुष्ठानों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसके कारण आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। विद्यार्थियों के ज्ञान में आज वृद्धि होगी। 
उपाय- शिवजी के मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आपका सारा दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा, लेकिन आज आप अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया था, तो आज आप उस का भरपूर लाभ उठाएंगे। 
उपाय- गणपति मंदिर में 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति के लिए कोई महंगा तोहफा खरीद सकते हैं। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि से कुछ ऐसी नई नई खोज करेंगे, जो आपके व्यापार में लाभदायक रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी। 
उपाय- 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई पर भी कुछ काम कर सकते हैं। आज यदि आप की संतान की शिक्षा से संबंधित कोई कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप उसका समाधान भी खोजने में सफल रहेंगे। 
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।
 

 

Share this article
click me!