27 अप्रैल 2020 का राशिफल: तुला राशि के बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : Apr 26, 2020, 06:25 PM IST
27 अप्रैल 2020 का राशिफल: तुला राशि के बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

सार

सोमवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग बन रहा है। सोमवार की सुबह लगभग 9.30 बजे चंद्रमा राशि बदलकर वृष से मिथुन में प्रवेश करेगा।

उज्जैन. 27 अप्रैल, सोमवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग बन रहा है। सोमवार की सुबह लगभग 9.30 बजे चंद्रमा राशि बदलकर वृष से मिथुन में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे। आय के दूसरे साधन तलाश करने की कोशिश करेंगे।
नुकसान- जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- योग्य पंडित से गायत्री मंत्र का जाप करवाएं।

वृषभ
फायदा- यात्रा से धन लाभ हो सकता है। योजना बनाकर कोई नया काम शुरू करेंगे, इससे फायदा होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
नुकसान- किसी से विवाद हो सकता है। काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- माता-पिता को वस्त्र उपहार में दें।

मिथुन
फायदा- पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है। पुराने मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। निजी मामले सार्वजनिक हो सकते हैं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

कर्क
फायदा-
सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। धन लाभ के मौके मिलेंगे। दोस्तों के सरयोग से नई योजना बन सकती है।
नुकसान- ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। पैसा उधार न दें। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

सिंह
फायदा- बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
नुकसान- धन हानि के योग बन रहे हैं। कोई खास व्यक्ति धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

कन्या
फायदा-
बिजनेस में लाभ होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। आय के स्त्रोत बढ़ने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च ज्यादा होगा। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दुर्वा चढ़ाएं।

तुला
फायदा- उधार का पैसा मिलने के योग हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक
फायदा- धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं। परेशानियां खत्म होंगी।
नुकसान- संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। किसी से विवाद न करें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

धनु
फायदा-
संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

मकर
फायदा- पुराने दोस्त मदद करेंगे। बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- पैसा उधार देने से बचें। जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

कुंभ
फायदा-
बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। सभी का साथ मिलेगा।
नुकसान- जोखिम उठाने से बचें। बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह जरूर लें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्‌टे की माला चढ़ाएं।

मीन
फायदा- रूका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
नुकसान- जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माता अर्पित करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज