राशिफल: सोमवार को शतभिषा नक्षत्र होने से बनेगा ये शुभ योग, क्या आपको मिलेगा इसका फायदा?

Published : Jan 26, 2020, 07:17 PM IST
राशिफल: सोमवार को शतभिषा नक्षत्र होने से बनेगा ये शुभ योग, क्या आपको मिलेगा इसका फायदा?

सार

सोमवार को शतभिषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बन रहा है। रविवार की शाम से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मकर से कुंभ राशि में आ चुका है।

उज्जैन. 27 जनवरी, सोमवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा। सोमवार को शतभिषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बन रहा है। रविवार की शाम से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मकर से कुंभ राशि में आ चुका है। सोमवार को इसका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा-  बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

वृष
फायदा- नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। इंटरव्यू में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में विवाद होने की संभावना है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

मिथुन
फायदा- पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा। कहीं घुमने जाने का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
नुकसान- जल्दबादी में लिया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। खर्च अधिक होगा। समझौता करने में ही भलाई है।
उपाय- किसी देवी मंदिर में सिंदूर का दान करें।

कर्क
फायदा-
बिजनेस से संबंधित यात्रा लाभदायक हो सकती है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। किसी कानूनी मामले में फंसने के योग हैं। हेल्थ के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन करवाएं।

सिंह
फायदा- आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- स्टूडेंट्स किसी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सिरदर्द हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कन्या
फायदा-
आज आपके अधूरे काम निपट सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।  शारीरिक परेशानियां भी कुछ कम हो सकती हैं।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। पुरानी गलतियां न दोहराएं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को कॉपी-पेन आदि चीजों का दान करें।

तुला
फायदा-
मकान से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई चीजें सीखने को मिलेंगी, जो भविष्य में काम आएंगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा।  
उपाय- किसी मंदिर के पुजारी को फल या मिठाई दें।

वृश्चिक
फायदा- आज इनकम बढ़ने के योग हैं। साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
नुकसान- संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। अपनी बुरी आदतों पर कंट्रोल करें।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

धनु
फायदा- पुराना कर्ज आज चुका सकते हैं। कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। समय अच्छा बीतेगा।
नुकसान- किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। पैसा उधार देने से बचें। किसी से झूठा वादा न करें, नहीं तो परेशान हो सकते हैं।
उपाय- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और 7 परिक्रमा करें।

मकर
फायदा- सरकारी कामों में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कुछ अच्छा होने वाला है।
नुकसान- अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब हो सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया झंडे का दान करें।

कुंभ
फायदा- आज बड़े अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं।
नुकसान- वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप भी किसी से विवाद न करें।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

मीन
फायदा- नई योजनाएं आज बन सकती हैं। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। मानसिक शांति और सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- आज आप जीवनसाथी का दिल दुखा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल