27 जुलाई का राशिफल: तुला राशि वाले हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : Jul 26, 2020, 06:02 PM IST
27 जुलाई का राशिफल: तुला राशि वाले हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें, जानें कैसा होगा आपका दिन

सार

27 जुलाई, सोमवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन चित्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है।

उज्जैन. 27 जुलाई, सोमवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में रहेगा, जो दोपहर 1.45 तक रहेगा। इसके बाद स्वाती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है। रविवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर तुला में आ चुका है। सोमवार को सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- अधिकारियों को सहयोग मिलेगा। किसी पुराने विवाद का निपटारा आज हो सकता है। पैसों की आवक बनी रहेगी। 
नुकसान- खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा। संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं।
उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।

वृष
फायदा-
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा।
नुकसान- कोई अपना ही धोखा दे सकता है। कोई पुराना दुश्मन सामने आ सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।
उपाय- हनुमान के मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।

मिथुन
फायदा- तरक्की के योग बन रहे हैं। आज ऑफिस में सभी आपकी तारीफ करेंगे। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे।
नुकसान- स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। पैसों का नुकसान हो सकता है।
उपाय- सरस्वती कवच का पाठ करें।

कर्क
फायदा- परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है, उसमें सफलता मिलेगी।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अचानक किसी अजनबी पर विश्वास न करें। मौसमी बीमारियों हो सकती है।
उपाय- मां काली की पूजा आपकी परेशानियां दूर करेंगी।

सिंह
फायदा-
बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। नया घर खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें। किसी की बातों में न आएं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कन्या
फायदा-
दोस्तों का साथ मिलेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं।
नुकसान- मन बैचेन रहेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।
उपाय- गरीब महिलाओं को वस्त्रों और भोजन का दान करें।

तुला
फायदा-
स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सालों से चला आ रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है।
नुकसान- हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक
फायदा- नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। बारिश के कारण बीमार हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च हो सकता है।
उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।

धनु
फायदा- परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। आज संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। खर्च अधिक होने से मन में बैचेनी रहेगी। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें।
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

मकर
फायदा- परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।
नुकसान- अचानक आक्रमक होने से बचें। संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें।
उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।

कुंभ
फायदा- मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। आज दिन अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- पत्नी से विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

मीन
फायदा-
पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संतान की चिंता सताएगी। पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 14 December 2025: चंद्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश, किस राशि पर कैसा होगा असर?