Horoscope Today आज का राशिफल 28 जनवरी 2022: मिथुन वालों को करना पड़ेगी मेहनत, कर्क वाले रखें सेहत का ध्यान

28 जनवरी, शुक्रवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे षटतिला एकादशी कहते हैं। सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शुक्रवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 28 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. 28 जनवरी, शुक्रवार को सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शुक्रवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार की रात लगभग 2.37 पर चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद हो सकता है, जो लंबा खिंच सकता है। आज आप संतान की पढ़ाई से संतोषजनक रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।  किसी परिजन के घर पूजा पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों को रोकना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं व दिल खोलकर कर सकते हैं, क्योंकि आज उन्हें उसमे भरपूर लाभ मिलने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वाहन सावधानी से चलाएं। 
उपाय- शिवजी का अभिषेक दूध से करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में बेहतर परिणाम पा सकेंगे। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है।
उपाय- विष्णुजी के मंत्रों का जाप करें। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज व्यापार, नौकरी कर रहे लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके मित्र के रुप में हो सकते हैं और आपके सभी बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आज आपको इनसे सावधान रहने की पूरी कोशिश करनी होगी। स्वास्थ्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- हनुमानजी की पूजा करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आज संतान के विवाह की बात भी आप पक्की कर सकते हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे, जो लोग रोजगार की दिशा में लंबे समय से प्रयासरत हैं, उनको आज सफलता अवश्य मिलेगी।
उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
जीवनसाथी से आज आपको बातचीत करते समय अपनी सभी मन के भावों को व्यक्त नहीं करना है, नहीं तो वह आपकी परेशानी समझ जाएंगे। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से भी परेशान रहेंगे, आप जिनपर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आप उसमें ना कामयाब रहेंगे। भविष्य के लिए हुए फैसले के कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा।
उपाय- माता जी के पैर छूकर घर से निकलें। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के घर जा सकते हैं। जहां आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको बाहर के भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। 
उपाय- जेब में पीला रूमाल रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको कड़ी मेहनत के बाद धन भी मन मुताबिक मिलेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से भी आज आपके संबंध मधुर रहेंगे। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा।
उपाय- गूलर वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने व्यापार में मिलने वाले लाभ से संतुष्ट रहेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे और आज आपको व्यापार में भी विभिन्न स्त्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, क्योंकि आपके घर आज कोई परिजन आ सकता है।
उपाय- श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा, क्योंकि यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से पैर पसारे हुआ था, तो आज वह समाप्त होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आपको व्यापार में अत्यधिक लाभ ना मिलने के कारण आपका मन परेशान रहेगा, इसलिए आज आपको अपने खर्चों को भी देखकर करना होगा। 
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
नौकरी कर रहे लोग अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अपने व्यापार की सभी समस्याओं को आसानी से हल करने में सफल रहेंगे, लेकिन जो लोग आज किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों को ध्यान में रखकर सदस्यों की पर कड़ी निगरानी रखनी होगी।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को चप्पल-जूते का दान करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपनी संतान को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देनी होगी, जिससे वह अपनी सभी समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको समाज में भी मान सम्मान मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। 
उपाय- केले के पेड़ की पूजा करें।
 

 

Share this article
click me!