Horoscope Today आज का राशिफल 28 नवंबर 2021: मेष वालों को मिलेगा मेहनत का फल, कर्क वालों को हो सकता है फायदा

28 नवंबर, रविवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 5.35 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 27, 2021 1:24 PM IST

उज्जैन. 28 नवंबर, रविवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। रविवार की शाम से रात अंत तक सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। इस दिन सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा। ग्रहों की इन स्थिति से कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
अपनी वाणी और व्यवहार से भी को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई ऐसा कार्य होगा जिसके लिए आप लंबे समय से प्रतीक्षारत हैं। आर्थिक मामलों के लिए दिन बेहतर रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा भी आने की उम्मीद है। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा। 
उपाय- गाय को गुड़ या कुछ और मीठा खिलाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में संबंधों का लाभ उठाने का प्रयास करें। यदि कोई निर्णय लेने में परेशानी हो तो परिवार के अनुभवी और वरिष्ठजनों की मदद लें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। नया काम शुरू करने के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी। कर्ज चुकाने में सफल होंगे। 
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं या दूध पिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कारोबारी लोग नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पारिवारिक और सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सही समय पर सही निर्णय लेने से सारे काम व्यवस्थित तरीके से पूरे हो जाएंगे। बिजनेस और जॉब से संबंधित समस्याओं का निपटारा होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में जीवनसाथी का विचार महत्वपूर्ण होगा। 
उपाय- ब्राह्मण महिला को लाल चूड़ियों का दान करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
पारिवारिक जीवन में कुछ राहत रहेगी। प्रेम संबंधों में जो लोग हैं उन्हें परिवार की ओर से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के विवाह की बात इस सप्ताह बन सकती है। अचानक पुराना धन लौट आने की संभावना बनेगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होंगी। शेयर मार्केट में निवेश करते समय सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों को भागदौड़ रहेगी। 
उपाय- किसी सफाई कर्मचारी को नए वस्त्रों का दान करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
पारिवारिक जीवन में बेहतरी के संकेत हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए प्रेम संबंध बनेंगे। मित्रों के साथ कहीं पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय आ गया है। आर्थिक समस्याओं का निदान मिल जाएगा। 
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
स्वयं की भूमि, संपत्ति खरीद सकते हैं। नए में नए वाहन का आगमन हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्य में परिवर्तन करेंगे। पैसा आएगा लेकिन खर्च की अधिकता भी रह सकती है। किसी विशेष पारिवारिक कार्य में सहयोग करना होगा। छोटी-छोटी बातों का तनाव लेना बंद करें, वरना ब्लड प्रेशर की स्थायी समस्या हो जाएगी। 
उपाय- तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां नहीं आएंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संकटपूर्ण समय बीत गया अब नई उम्मीदें जागेंगी। आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग पर कोई गुरु मिल सकता है। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी के सहयोग से योजनाओं को साकार करने में कामयाब होंगे। आर्थिक मजबूती मिलेगी। 
उपाय- किसी निर्धन व्यक्ति को जूतों का दान करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
खासकर परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबारियों को कार्य विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध और खराब वाणी से रिश्ते खराब कर लेंगे। आर्थिक मामले उलझेंगे लेकिन अपनी चतुराई से बच निकलेंगे। कारोबार और नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी लेकिन पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी।
उपाय- देवी लक्ष्मी कमल का फूल चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
पारिवारिक जीवन में मांगलिक प्रसंग आएगा। आर्थिक मजबूती के साथ वह सब कर पाएंगे जो आप करना चाहते हैं। खानपान में सुधार करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनेगी। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होने की स्थिति बनेगी। कारोबार में जो ठहराव था वह दूर हो जाएगा। नए कार्य अपने साथ जुड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण होगा।
उपाय- शिवजी के मंदिर में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय-जॉब में लगातार उन्नति के योग बन रहे हैं। संपत्ति संबंधी विवादों में जीत हासिल करेंगे। 
उपाय- नदी में दो मुट्ठी कच्चे चावल प्रवाहित करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कार्य व्यवसाय पर फोकस नहीं कर पाएंगे। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा को कार्य के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ेंगी। संतानपक्ष और जीवनसाथी के कार्यो में सहयोग करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। 
उपाय- भगवान श्रीगणेश को 7 हल्दी की गांठ अर्पित करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
प्रेमी-प्रेमिका सुखद समय साथ बिताएंगे। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाएंगे। संबंधों का लाभ मिलेगा। रहस्यमयी विद्याओं, ज्योतिष, अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक और शुभ काम होगा। स्वयं के भूमि, संपत्ति, वाहन खरीदने का योग बनेगा। 
उपाय- पानी में भांग मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
 

Share this article
click me!