शनिवार का राशिफल: मेष राशि वालों को कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है, कैसा होगा आपका दिन ?

Published : Mar 27, 2020, 06:45 PM IST
शनिवार का राशिफल: मेष राशि वालों को कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है, कैसा होगा आपका दिन ?

सार

शनिवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से ध्वज और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं।

उज्जैन. 28 मार्च, शनिवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा। इसके बाद सुबह लगभग 10.40 के बाद कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से ध्वज और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। शनिवार की शाम को लगभग 5 बजे चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। किस्मत का साथ आज आपको मिल सकता है।
नुकसान- कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी। संतान की असफलता से मन उदास रहेगा। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- देवी मां को खीर का भोग लगाएं।

वृष
फायदा–आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके मिल सकते हैं। नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं। अचल संपत्ति से भी फायदा होगा।
नुकसान- लाइफ पार्टनर की आदतें परेशान कर सकती हैं। स्टूडेंट्स को कम में ही संतोष करना पड़ेगा। अनजान व्यक्ति से नुकसान हो सकता है।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को भोजन करवाएं।

मिथुन
फायदा- अधिकारियों से काम में सहयोग मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है।
नुकसान- ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सावधान रहें। किसी दूसरे के मामले में दखल न दें। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

कर्क
फायदा-
बिजनेस में नए फायदेमंद एग्रीमेंट हो सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं।
नुकसान- अधिकारियों से विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। काम में लापरवाही मंहगी पड़ सकती है।
उपाय- लाल कपड़े में सिंदूर से स्वस्तिक बनाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

सिंह
फायदा- ऑफिस के अधूरे काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। पुरानी समस्या हल हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- रक्त से जुड़ी बीमारी हो सकती है। कोई मंहगी चीज गुम हो सकती है। जमीन-जायदद से जुड़े फैसले आज न लें।
उपाय- अनाथ आश्रम में जरूरत की चीजें दान करें।

कन्या
फायदा- दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
नुकसान- शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। बिजनेस को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। साझेदार धोखा दे सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान करें।

तुला
फायदा- नए काम की योजना बन सकती है। निवेश के लिए भी आज दिन अच्छा है। ऑफिस में अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे।
नुकसान- कोई पुरानी बात उजागर होने से परेशानी होगी। कानूनी मामलों से दूर ही रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- भगवान शिव को भांग चढ़ाएं।

वृश्चिक
फायदा- कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। बिगड़ी हुई बात फिर से बन सकती है। बिजनेस के लिहाज से आज दिन अच्छा है।
नुकसान- पारिवारिक संबंधों में तनाव हो सकता है। खर्चों में कमी करने की कोशिश करें। बिजनेस और नौकरी में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है।
उपाय- 7 कन्याओं को खीर खिलाएं।

धनु
फायदा- बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
उपाय- गाय को रोटी के ऊपर गुड़ रखकर खिलाएं।

मकर
फायदा- कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। आज कोई बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है।
नुकसान- भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। पैसा उधार देने से बचें। काम का बोझ बढ़ने से थकान हो सकती है।
उपाय- किन्नर को कुछ पैसे दें।

कुंभ
फायदा- रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।
नुकसान- आपका पैसा कहीं उलझ सकता है। करियर के अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें।

मीन
फायदा- सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- मौसमी बीमारियां जैसे- सर्दी-जुकाम हो सकता है। आज आपका कोई झूठ पकड़ा सकता है। सोच-समझकर बोलें।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

PREV

Recommended Stories

Shukra Gochar 2025: शुक्र देगा 5 राशि वालों को झटका, फूटेगी किस्मत-होगी धन हानि
Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: कौन जाएगा तीर्थ यात्रा पर-किसकी जेब में आएगा पैसा? पढ़ें राशिफल