2 मई 2020 का राशिफल: तुला वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, मकर वालों को हो सकता है मानसिक कष्ट

इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होने से पद्म नाम का शुभ योग रहेगा। शुक्रवार की रात को चंद्रमा सिंह राशि में आ चुका है। शनिवार को इसका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा।

Asianet News Hindi | Published : May 1, 2020 3:25 PM IST

उज्जैन. 2 मई, शनिवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी और दशमी तिथि का योग बन रहा है। इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा। शनिवार को मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग रहेगा। शुक्रवार की रात को चंद्रमा सिंह राशि में आ चुका है। शनिवार को इसका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
नुकसान- नए काम की शुरूआत के लिए समय ठीक नहीं है। खर्च और काम ज्यादा होने से परेशानी होगी। किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर ही घर से निकलें।

वृष
फायदा- पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे कर सकते हैं। बिजनेस में निवेश की योजना आज बन सकती है।
नुकसान- अधिकारियों से विवाद हो सकता है। पैसा उधार देने से बचें। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई काम करें।
उपाय- मंदिर में अनाज का दान करें, बाद में इसे गरीबों में बांट दें।

मिथुन
फायदा- अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। बिजनेस से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
नुकसान- अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों के काम अटक सकते हैं। किसी भी विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

कर्क
फायदा- नए लोगों से संपर्क फायदेमंद साबित होगा। नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
नुकसान- आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। पेट की तकलीफ परेशान कर सकती है। नया काम शुरू करने से पहले सावधानी रखें।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

सिंह
फायदा- कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी के कामों से आज धन लाभ हो सकता है। अपनी कुशलता से बिगड़ी बात संभाल लेंगे।
नुकसान- बुरी आदतों के कारण परेशान होना पड़ेगा। आज रोज से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। खाने-पीने पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को फलों का भोग लगाएं।

कन्या
फायदा-
कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से लाभ के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कामकाज में मन कम ही लगेगा। आज आपको कुछ गलतफहमी भी हो सकती है।
उपाय- आंवले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं।

तुला
फायदा- रुका हुआ पैसा मिल सकता है। ऑफिस में आज सभी आपकी मदद करेंगे। काम समय पर पूरा होगा। किस्मत का साथ मिलेगा।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। बनती हुई बात बिगड़ सकती है। घर पर किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक
फायदा- सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आय का कोई दूसरे रास्ता मिल सकता है।
नुकसान- हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग सावधानी रखें। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। भावुक होकर कोई फैसला न लें।
उपाय- नदी में चावल या सफेद फूल प्रवाहित करें।

धनु
फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
नुकसान- परिवार वाले किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। दुश्मन परेशान करेंगे। दूसरों के विवाद में न पड़े तो बेहतर रहेगा।
उपाय- हनुमानजी को मीठा पान अर्पित करें।

मकर
फायदा- आज आपके ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। कोई फायदेमंद सौदा आज हो सकता है। बोनस या वेतनवृद्धि की सूचना मिल सकती है।
नुकसान- मानसिक कष्ट हो सकता है। संतान की ओर से चिंता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं, एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं।
उपाय- माता के लिए नए वस्त्र लाकर दें और उनका आशीर्वाद लें।

कुंभ
फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में नए संबंध भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- एक साथ कईं काम न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें।
उपाय- मछलियों के लिए नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें।

मीन
फायदा- दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। आज आप समस्याओं को आसानी से निपटा लेंगे। आज एक्स्ट्रा आमदनी भी हो सकती है।
नुकसान- पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। अपनी योजना किसी को न बताएं।
उपाय- माता के लिए नए वस्त्र लाकर दें और उनका आशीर्वाद लें।

Share this article
click me!