राशिफल: शनिवार को 3 शुभ योग डालेंगे सभी 12 राशियों पर असर, जानिए किसे क्या मिलेगा?

शनिवार को रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 22, 2020 5:12 PM IST

उज्जैन. 23 मई, शनिवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। शनिवार को रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- आज आप दूसरों की मदद करेंगे। लव लाइफ में सितारे आपका साथ देंगे। चतुराई से बिगड़े हुए काम बना लेंगे।
नुकसान- दबाव में आकर कोई काम न करें। काम का बोझ अचानक बढ़ जाएगा। पैसों की कमी से परेशान रहेंगे।
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

Latest Videos

वृष
फायदा- प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है। गुस्से में अपने काम भी बिगाड़ सकते हैं।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

मिथुन
फायदा- न्यायालयीन मामलों में पक्ष मजबूत होगा। मेहनत का फायदा आज मिल सकता है। व्यापार एवं नौकरी में आपका काम बढ़िया रहेगा।
नुकसान- जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। आज कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

कर्क
फायदा- मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आमदनी के नए सोर्स बनेंगे।
नुकसान- कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे।
उपाय- माता-पिता को नए वस्त्र दें।

सिंह
फायदा- आर्थिक स्थिति में बदलाव भी होगा। निवेश के लिए समय आपके फेवर में रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- संतान की असफलता से मन उदास रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

कन्या
फायदा-
आपके व्यवहार की तारीफ होगी। ऑफिस में चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी से जुड़ा कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है।
नुकसान- पेट के रोग परेशान करेंगे। जोश और होश के संतुलन की आज बहुत जरूरत है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

तुला
फायदा-
आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती है। किसी से बहस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- पानी में हल्दी डालकर नहाएं।

वृश्चिक
फायदा- बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा।
नुकसान- संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कोई आपके काम में कमी निकाल सकता है। कोई गलती आपको परेशान करेगी।
उपाय- बंदरों को चने और गाय को रोटी खिलाएं।

धनु
फायदा- पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी।
नुकसान- स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। आज आप किसी पर गुस्सा हो सकते हैं। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें।
उपाय- दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जाप करें।

मकर
फायदा- दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के कुछ अच्छे ऑफर आज मिल सकते हैं। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
नुकसान- बेकार की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। कोई आपको ठगने की कोशिश करेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को जूतों का दान करें।

कुंभ
फायदा-
करियर के लिए यह समय अच्छा है। मेहनत करते रहें। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। आपके कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे।
नुकसान- काम तय समय पर पूरा न होने से परेशान हो सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जहां से उम्मीद है, वहां से पैसा नहीं मिलेगा।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति की ईलाज में मदद करें।

मीन
फायदा-
विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। अतिरिक्त आमदनी से मन खुश होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा।
नुकसान- गहरे पानी में जाने से बचें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। बदहजमी हो सकती है। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
उपाय- जेब में चांदी का छोटा-सा टुकड़ा रखें।

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election Result: हरियाणा में BJP को मिल गए 2 और विधायक, जानें काउंटिंग के बाद कैसे हुआ खेल
LIVE: राष्ट्रपति की अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर विशेष ब्रीफिंग
Haryana Election Result पर आया Rahul Gandhi का पहला रिएक्शन, बताया आगे का प्लान
कौन है हरियाणा में BJP की जीत का हीरो,5 Point में जानें कांग्रेस के जबड़े से कैसे छीनी जीत
Bigg Boss LIVE Updates 🔴 गरमागरम बहस, फ़्लर्टी एक्सचेंज और ड्रामा सामने आया |