30 जून 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों के संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : Jun 29, 2020, 09:14 PM IST
30 जून 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों के संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन

सार

30 जून, मंगलवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन स्वाती नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग बन रहा है।

उज्जैन. 30 जून, मंगलवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इसे आशा दशमी कहते हैं। इस दिन स्वाती नक्षत्र रहेगा। मंगलवार को स्वाती नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा। आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक धन लाभ की भी संभावना है।
नुकसान- हेल्थ को लेकर सावधान रहें। मन में आज अनजाना डर रहेगा। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष
फायदा- बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं।
नुकसान- पानी से संबंधित रोग हो सकते हैं। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
उपाय- किसी मंदिर में दीपक के लिए शुद्ध घी का दान करें।

मिथुन
फायदा- पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा।
नुकसान- सिरदर्द की समस्या हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडा) अर्पित करें।

कर्क
फायदा- कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।  
नुकसान- वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी का रवैया परेशान कर सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दुर्वा अर्पित करें।

सिंह
फायदा- परिवार वालों को सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है।
नुकसान- भाग-दौड़ के कारण थकावट हो सकती है। सेहत से जुड़ी जुड़ी समस्याएं हो सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
उपाय- किसी गरीब को कपड़े दान करें।

कन्या
फायदा- स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको मनपसंद भोजन मिलेगा।
नुकसान- परिवार में किसी को हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। बदहजमी की शिकायत हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

तुला
फायदा-
कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। ज्यादा खुशी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक
फायदा- परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। किसी से भी विवाद न करें।
उपाय- किसी हनुमान मंदिर में सिंदूर का दान दें।

धनु
फायदा- व्यापार को लेकर नई योजनाएं आज बन सकती हैं। यात्रा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें।
उपाय- अनाज जैसे- गेहूं, चावल आदि का दान करें।

मकर
फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। दूसरों की मदद करें, इससे आपका भी फायदा होगा। पैसा निवेश करने से फायदा होगा।
नुकसान- जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। आक्रमकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
उपाय- विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

कुंभ
फायदा- परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी।
नुकसान- माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी बुजुर्ग महिला को कपड़े दान करें।

मीन
फायदा- लोग आज आपकी मदद करेंगे। ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है।
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज