29 जून 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों के चोट और दुर्घटना के योग बन रहे हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन

29 जून, सोमवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इसे भड़ली नवमी कहते हैं। इस दिन  पहले हस्त नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 28, 2020 12:53 PM IST

उज्जैन. 29 जून, सोमवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इसे भड़ली नवमी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो सुबह 7.15 तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं। सोमवार की शाम को लगभग 6.30 पर चंद्रमा कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- किसी करीबी की मदद करेंगे। रिश्तों में सबकुछ सामान्य रहेगा। आज आपको भाइयों और दोस्तों से मदद मिलेगी। आपके पास कुछ एक्स्ट्रा पैसा रहेगा।
नुकसान- लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इधर-उधर की बातों में आपका मन भटक सकता है। गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें।
उपाय- किसी मंदिर में जाकर शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

वृष
फायदा- स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निपट जाएंगी। संतुष्टि और उत्साह महसूस होगा।
नुकसान- बिजनेस के कुछ मामलों में थोड़े परेशान रहेंगे। दूसरों के काम में रोक-टोक करेंगे तो संबंध बिगड़ सकते हैं। अपनी बात दूसरों पर न थोपें।
उपाय- लाल फूल पर सिंदूर लगाकर हनुमानजी को अर्पित करें।

मिथुन
फायदा- आपकी रचनात्मक ऊर्जा चरम पर रहेगी। घर और ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपने काम से आप दूसरों का मन मोह लेंगे।
नुकसान- सेहत के मामले में परेशानी बढ़ सकती है। खर्चा ज्यादा हो सकता है। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझ सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कर्क
फायदा-
परिवार के साथ संबंधों में और मधुरता आ सकती है। आज आपको एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। अच्छे लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं।
नुकसान- आपकी इमेज खराब हो सकती है। अपोजिट जेंडर में मन भटक सकता है। किसी काम में जरूरत से ज्यादा झूठ न बोलें।
उपाय- रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

सिंह
फायदा-
अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। कुछ लोगों से आपको उपयोगी सलाह मिलेगी। जरूरी काम निपटाने में किसी की मदद मिलेगी।
नुकसान- किसी की कही हुई बात पर भरोसा न करें। कुछ फैसले आपके लिए गलत साबित हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके मन में बेचैनी हो सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को साबूत धनिया चढ़ाएं।

कन्या
फायदा-
बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आमदनी का नया सोर्स आपको मिल सकता है। कुछ मामलों में अचानक फायदा हो सकता है।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। अनचाहे खर्चे हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। कुछ पुरानी बातों में मन उलझा हुआ रहेगा।
उपाय- पीले फूल पर हल्दी और चंदन लगाकर लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

तुला
फायदा-
सोचे हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। जॉब और बिजनेस में सफलता मिल सकती है। पॉजिटिव व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे।
नुकसान- आपका पैसा और समय भी खर्च हो सकता है। एक से ज्यादा काम साथ शुरू करने से बचें। पुरानी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- पहली रोटी गाय को खिलाएं।

वृश्चिक
फायदा- स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। कुछ लोग अनजाने में आपकी मदद कर सकते हैं। करियर के लिए कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। वाहन चलाते हुए थोड़ा सावधान रहें। अचानक कोई बुरी खबर मिल सकती है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

धनु
फायदा-
कोई बड़ी समस्या हल सकती है। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। अचल संपत्ति जैसे मकान आदि से फायदा हो सकता है।
नुकसान- लव लाइफ में विवाद हो सकता है। किसी पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। अनुभवी की सलाह लेकर ही कोई काम करें।
उपाय- माता को अपने हाथों से खीर बनाकर खिलाएं।

मकर
फायदा- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं।
नुकसान- चोट और दुर्घटना के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। दुश्मनों से सावधान रहें। ऑफिस में कुछ लोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय- देवी पार्वती को लाल वस्त्र और चूड़ियां अर्पित करें।

कुंभ
फायदा-
फायदे की  कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आज पैसों की समस्या निपट जाएगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- चंद्रमा के कारण आज आप विवादों में उलझ सकते हैं। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी भी काम में ज्यादा रिस्क न लें।
उपाय- बहते हुए जल में सफेद फूल प्रवाहित करें।

मीन
फायदा- आज आप किसी निवेश या लेन-देन को लेकर खुश भी रहेंगे। पुराने उलझे मामले आज सुलझ सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- सिरदर्द और नींद न आने से परेशान हो सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में कोई अनबन हो सकती है। आज का काम कल पर न टालें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ अर्पण करें।

Share this article
click me!