राशिफल: सोमवार को गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन है, बन रहा है ये एक शुभ योग, जानें आप पर इसका असर

सोमवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग बन रहा है। रविवार रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मेष से वृष में आ चुका है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 2, 2020 1:48 PM IST

उज्जैन. 3 फरवरी, सोमवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। ये गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन भी है। इस दिन सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा। सोमवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग बन रहा है। रविवार रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मेष से वृष में आ चुका है। सोमवार को सभी राशियों पर इसका असर दिखाए देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- नई योजना से लाभ हो सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग इस दिन बन रहे हैं।
नुकसान- वाहन चलाने में सावधानी रखें। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर अनबन हो सकती है। माता की सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

Latest Videos

वृषभ
फायदा- बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुराना विवाद खत्म हो सकता है।
नुकसान- काम टालने की आदत परेशानी का कारण बन सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- माता-पिता को वस्त्र उपहार में दें।

मिथुन
फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग भी आज बन रहे हैं।
नुकसान- कोई निजी मामला सार्वजनिक हो सकता है। पारिवारिक विवाद हो सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

कर्क
फायदा- धन लाभ के मौके आज मिल सकते हैं। सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से सफलता मिल सकती है।
नुकसान- खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

सिंह
फायदा-
लंबे समय से आ रही मुश्किलें दूर होंगी, धैर्य बनाएं रखें। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
नुकसान- कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

कन्या
फायदा-
आज कानूनी मामलों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में भी फायदा होगा। आय के स्त्रोत बढ़ने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- सुख-सुविधाओं पर खर्च ज्यादा हो सकता है। पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दूर्वा चढ़ाएं।

तुला
फायदा- बेरोजगारों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। अटके हुए सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। उधार का पैसा मिलने के योग हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ अधिक होने से तनाव रहेगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक
फायदा- प्रॉपर्टी से जुड़े मसले आज सुलझ सकते हैं। परेशानियां खत्म होंगी। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। किसी से विवाद न करें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

धनु
फायदा- पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

मकर
फायदा- बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्त मिलेंगे और आपकी मदद भी करेंगे।
नुकसान- जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

कुंभ
फायदा- बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। सभी का साथ मिलेगा।
नुकसान- निवेश में जोखिम उठाने से बचें। बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह जरूर लें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्‌टे की माला चढ़ाएं।

मीन
फायदा- रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माता अर्पित करें।

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata की Rare तस्वीरें: बचपन में क्यूट, जवानी में जबरदस्त हैंडसम
रतन टाटा का अंतिम संस्कार: क्या है पारसी परंपरा 'दख्मा'? क्या रतन टाटा का भी शव खाएंगे गिद्ध?
Ratan Tata के अंतिम दर्शन करने पहुंचा उनका ये 'लाडला', यह देख हर आंख नम
Ratan Tata को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मुकेश औऱ नीता अंबानी #Shorts
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata