Horoscope 4 फरवरी 2022 का राशिफल: मेष वाले रखें सेहत का ध्यान, वृषभ वाले हो सकते हैं निराश

4 फरवरी, शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में रहेगा, जो सुबह 07.12 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

 

Asianet News Hindi | Published : Feb 3, 2022 12:17 PM IST

उज्जैन. शुक्रवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार को दोपहर लगभग 1.17 पर चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। आज आपको परिवार की ओर से या संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कपड़ा व्यापारियों को आज हर मामले में भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
उपाय- देवी कालरात्रि को शराब का भोग लगाएं। 

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज काम के बोझ से राहत पाने के लिए आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में अधिक अपेक्षाएं निराशा का कारण बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Latest Videos

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
आज व्यापार में आपका कहीं से लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। आज का दिन सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। 
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
विद्यार्थियों की शिक्षा में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो आज वह किसी गुरुजन की मदद से समाप्त होंगी। आज आपके पारिवारिक खर्चे बढ़ने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, जिन्हें आप अपने पिताजी के सहयोग से सुलझाने में सफल रहेंगे। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है। 
उपाय- देवी पार्वती को चुनरी चढ़ाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आज यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि रोजगार की दिशा में समस्या आ रही थी, तो उनसे आप को कुछ राहत मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नयी ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय- बच्चों को चॉकलेट बांटें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने की आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र के कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। 
उपाय- कांटेदार पौधे में पानी डालें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
नौकरीपेशा लोगों के आज अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे, जिसके कारण उन्हें पदोन्नति व वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। यदि आपको कोई पुराना कर्ज चल रहा है, तो वह भी आज उतर जाएगा। आज के दिन आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। 
उपाय- जेब में सुगंधित रूमाल रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कार्य क्षेत्र में भी आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, जिसके कारण आपको कार्य करने में आसानी होगी। प्रेमजीवन में नई नवीनता और मधुरता आएगी। आज आपको किसी कार्य के लिए जोखिम लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, क्योकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा।
उपाय- राशि स्वामी ग्रह के मंत्रों का जाप करें। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में धन आगमन में आज कोई कठिनाई आ सकती है, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। 
उपाय- पीपल की जड़ में दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अनुशासन व सावधानी से कार्य करना है, क्योंकि आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने अभी तक अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया  है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। व्यापार की छोटे-मोटे समस्याओं के कारण आज आप परेशान रहेंगे। आज घर परिवार के सदस्यों की आपस में किसी बात पर कोई बहसबाजी हो सकती है।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
नौकरी में आज बॉस के द्वारा उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो भी कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल बनेगा।
उपाय- शिवजी की पूजा करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने साथियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। यदि आपका कुछ पिछला उधार चल रहा था,तो आज आप उसे भी उतारने में सफल रहेंगे।
उपाय- हरी चूड़ियां देवी मंदिर में चढ़ाएं। 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम