Horoscope Today आज का राशिफल 5 फरवरी 2022: वृष वालों का हो सकता है विवाद, कुंभ वाले न करें जोखिम के काम

5 फरवरी, शनिवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा और देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाएगी। शनिवार को सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में रहेगा, जो सुबह 07.35 तक रहेगा।
 

Asianet News Hindi | / Updated: Feb 04 2022, 07:30 PM IST

उज्जैन. 5 फरवरी, शनिवार को सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में रहेगा, जो सुबह 07.35 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र धूम्र नाम का शुभ योग और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार को चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप यदि संतान की शिक्षा से संबंधित यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें। 

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको अपने किसी परिजन अथवा नौकरी कर रहे लोगों को अपने सीनियर से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उनका कोई वाद विवाद करा सकती है, जिसमें बाद में पछताना पड़ सकता है, जो लोग आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे, तो उनका यह कार्यक्रम टल सकता है।
उपाय- देवी सरस्वती को केसरिया भात का भोग लगाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने किसी परिजन के कारण धोखा मिल सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे, जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। आज उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार होगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- नंदी (बैल) को चारा खिलाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
संतान को आज आप यदि किसी कार्य को सौंपेंगे, तो उसे समय से पहले पूरा कर कर देंगे, जिससे आपका उनके ऊपर आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आज आपको अपने माता पिता की सेवा सत्कार में लगने से फायदा होगा। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी व्यतीत करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।
उपाय- हनुमान मंदिर में दीपक लगाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपकी पारिवारिक समस्याएं फिर से जोर पकड़ सकती हैं, जिनके कारण आपको परेशानी होगी। आप अपने पिताजी से कुछ सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज आपको संतान की भविष्य से संबंधित धन का निवेश करने के लिए अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा बीतेगा।
उपाय- सूर्य मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आपके परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने के कारण परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे व फूले नहीं समाएंगे और अपने परिजनों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसके कारण परिवार में परिजनों का आमोद प्रमोद होता रहेगा। ससुराल पक्ष में आज आपको साले को धन उधार देने से बचना होगा।
उपाय- छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
परिवार में संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी, तो उसके समाधान के लिए अपने किसी मित्र से भी मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से काफी समस्याएं हल होंगी, लेकिन आज आपको अपने आस पड़ोस में किसी भी विवाद में पड़ने से बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
उपाय- सफेद रूमाल जेब में रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
व्यापार कर रहे लोगों के प्रतिद्वंदी आज प्रबल रहेंगे, जो उनको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। आज का दिन आपके लिए संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा, क्योंकि आज आपको किसी कोर्ट केस में जीत मिल सकती है। 
उपाय- सौंफ खाकर घर के निकलें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने के बाद प्रसन्न होंगे। आज आपको दूसरों के कार्यों में दखल हिसाब से देना होगा और अपने कार्यों की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आप दूसरों के कार्य में लगे रहेंगे और आपने कार्य को पीछे के लिए छोड़ देंगे। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए उत्साहित रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही आराम करेंगे, लेकिन आज आपको अपने पुराने कार्य को पूरा करने के चक्कर में आज के कार्य पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके कुछ कार्य बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। 
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आज आप अपने धन का कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको जोखिम उठाने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। इसलिए सावधान रहें।
उपाय- शनिदेव से संबंधित चीजों का दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आज वह भी समाप्त होगी, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने  लेकर जा सकते हैं। आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है।
उपाय- केले के पेड़ की पूजा करें।
 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

दिल्ली की जनता के खिलाफ षडयंत्र रच रही है बीजेपी, आम आदमी पार्टी ने बताया क्या हैं इसके 3 कदम
EVM पर देश में फिर मचा घमासान, Elon Musk के बाद Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav ने भी उठा दिए सवाल
UGC NET Exam 2024 से पहले जरूर जान लें ये नियम, नहीं होगी कोई भी परेशानी
Lok Sabha Speaker News: उपसभापति पद नहीं मिला तो कैंडिडेट उतार सकती है इंडिया| India Alliance
Delhi Water Crises News: Atishi का जल संकट पर गंभीर आरोप, BJP पर तगड़ा हमला| Arvind Kejriwal