5 अप्रैल 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वाले लेनदेन में सावधानी रखें, जानें कैसा होगा आपका दिन

रविवार को मघा नक्षत्र होने से पहले मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 4, 2020 2:54 PM IST

उज्जैन. 5 अप्रैल, रविवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.30 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। रविवार को मघा नक्षत्र होने से पहले मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं। खांसी या पेट दर्द से परेशान रहेंगे।
उपाय- मां काली का दर्शन एवं पूजा करना शुभ रहेगा।

Latest Videos

वृषभ
फायदा- यात्रा पर जाना किसी बड़े फायदे का संकेत होगा। पिता के सहयोग से बिगड़ी बात बन जाएगी। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मिथुन
फायदा- व्यापार में फायदा होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- कानूनी मामले में फंस सकते हैं। नौकरी में ज्यादा काम होने से तनाव हो सकता है। संतान की चिंता सताएगी।
उपाय- शिवजी के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें।

कर्क
फायदा- समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। आय की स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में फायदे के योग बन रहे हैं।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। पढ़ाई से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है। व्यस्तता के कारण दांपत्य जीवन में दूरियां बढ़ सकती हैं।
उपाय- किसी गरीब कन्या को मिठाई का दान करें।

सिंह
फायदा- नौकरी में नया पद मिल सकता है। अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- बिजनेस में नुकसान हो सकता है। निवेश से बचने का प्रयास करें। कोई बड़ा सौदा आज न करें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कन्या
फायदा-
विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग भी बन हैं।  
नुकसान- कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं। प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। किसी से विवाद भी हो सकता है।
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

तुला
फायदा- जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। यात्रा में नुकसान हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में दीपक लगाएं।

वृश्चिक
फायदा- इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदा पहुंचा सकती है।
नुकसान- काम को लेकर तनाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। एलर्जी की वजह से सर्दी-खांसी हो सकती है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

धनु
फायदा- माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मकर
फायदा- प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है। संतान से सुख और सहयोग दोनों मिलेगा। अतिरिक्त आय से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- सिर दर्द के कारण परेशान रहेंगे। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। तबादले की खबर से तनाव हो सकता है।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।

कुंभ
फायदा-
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी सफलता मिल सकती है।
नुकसान- पैर में चोट लग सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन
फायदा- पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। बिजनेस में ग्रोथ होने से मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा।
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीज ध्यान रखें। आपका मन गलत कामों की ओर झुक सकता है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
उपाय- गणपति मंदिर में 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।

Share this article
click me!

Latest Videos

बंगाल में फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में डॉक्टर, जानें क्या है नया मामला । Kolkata Doctor Case
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
Bihar Flood: तबाही मचाने को तैयार सैलाब, 56 साल बाद इतने खतरनाक रूप में आई कोसी
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts