5 जून 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के प्रेम संबंधों में बड़ा विवाद हो सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

5 जून, शुक्रवार को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक शुभ योग भी बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 4, 2020 3:53 PM IST

उज्जैन. 5 जून, शुक्रवार को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र रहेगा। शुक्रवार को अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक शुभ योग भी बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- विवाह संबंध तय हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने की योजना बन सकती है। बिजनेस में संतान से मदद मिल सकती है।
नुकसान- उधार दिया पैसा अटक सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। पेट के रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं।
उपाय- मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं।

Latest Videos

वृष
फायदा- परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा। पैसों की तंगी खत्म होगी। नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
नुकसान- दूसरों के कामकाज में दखल न दें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नया काम शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

मिथुन
फायदा- आपका कारोबार सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छे से बीतेगा। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में कोई बड़ी गलती हो सकती है।
उपाय- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।

कर्क
फायदा- पैसों की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से फायदा हो सकता है।
नुकसान- गुस्से में खुद के काम बिगाड़ सकते हैं। बिना सोचे-समझे बोलने से परेशानी बढ़ सकती है। किसी से विवाद होने के भी योग बन रहे हैं।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।

सिंह
फायदा- संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। बिजनेस और नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी।
नुकसान- माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
उपाय- नव नाग स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या
फायदा- साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा।करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।
नुकसान- न चाहते हुए भी कोई बड़ा वादा करना पड़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें। काम में देरी से गुस्सा आएगा।
उपाय- अपना पूजा स्थान पर पानी से भरा तांबे का कलश रखें।

तुला
फायदा-
स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। करियर के लिए कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। किसी को उधार पैसा न दें। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाना डालें।

वृश्चिक
फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। कामकाज में पॉजिटिव बदलाव के योग बन रहे हैं।
नुकसान- ज्यादा बोलने के कारण नुकसान हो सकता है। कारोबार में रिस्क लेने से बचें। रिश्तों में तनाव हो सकता है।
उपाय- किसी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस में पानी डालें।

धनु
फायदा-
अनुभवी लोगों की मदद से बिजनेस में फायदा होगा। इनकम बढ़ने की संभावना है। मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएंगे।
नुकसान- पैसा उधार न दें। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

मकर
फायदा- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों से खुद को दूर रखें। जल्दबाजी में किए गए वादों से परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर घर से निकलें।

कुंभ
फायदा- नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है। अच्छे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। बड़ी योजनाओं पर विचार हो सकता है।
नुकसान- कारोबार के बढ़ते खर्चे आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं। प्रेम संबंधों में बड़ा विवाद हो सकता है। जोखिम भरे काम करने में सावधान रहें।
उपाय- भगवती दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।

मीन
फायदा- नौकरी की जगह में मनचाहे बदलाव के योग बन रहे हैं। पैसा आने से रुके हुए कामों में गति आएगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।
नुकसान- गैरकानूनी कामों से दूर रहें। धन हानि के योग बन रहे हैं। आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- हल्दी, केसर और चंदन मिलाकर लक्ष्मी जी को तिलक लगाएं।

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: राष्ट्रपति की अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर विशेष ब्रीफिंग
Haryana Election Result: हरियाणा में BJP को मिल गए 2 और विधायक, जानें काउंटिंग के बाद कैसे हुआ खेल
उर्फी जावेद का रिस्की वीडियो वायरल #Shorts #urfijaved
हरियाणा चुनाव में हार के बाद बोलना भी कांग्रेस के लिए हो गया 'गुनाह'! चुनाव आयोग ने...
'हाथ' से छूटा हरियाणा, अब अखिलेश ने कांग्रेस को दिखाए तेवर! । Haryana Election Result । Rahul Gandhi