4 जून 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों को पारिवारिक विवाद के कारण तनाव हो सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : Jun 03, 2020, 09:27 PM IST
4 जून 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों को पारिवारिक विवाद के कारण तनाव हो सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

सार

गुरुवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन विशाखा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग बन रहा है।

उज्जैन. 4 जून, गुरुवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा। गुरुवार को विशाखा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग बन रहा है। 4 जून की की दोपहर को लगभग 12.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर कन्या से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- कोर्ट-कचहरी के काम आज पूरे हो सकते हैं। करियर को लेकर कोई नया आइडिया आ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- लोगों के विवाद में दखल देने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस में विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

वृष
फायदा- सरकारी लाभ मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। किसी को पैसा उधार न दें। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

मिथुन
फायदा- पिता की सहायता से पैसों का फायदा हो सकता है। परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे। पुराना विवाद आज सुलझ सकता है।
नुकसान- झूठ बोलकर अपने काम निकलवाने से बचें। संयम नहीं रखने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला फूल चढ़ाएं।

कर्क
फायदा- बिजनेस को बढ़ाने की नई योजना बन सकती है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- आपकी कोई खास बात सभी को पता चल सकती है। कोई नया एग्रीमेंट आज न करें। कानूनी मामलों के बचकर रहें।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

सिंह
फायदा-
बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग हैं। रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- गलतफहमी के कारण बनती बात बिगड़ सकती है। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। पिता की सेहत खराब हो सकती है।
उपाय- नदी में चावल और सफेद मिठाई प्रवाहित करें।

कन्या
फायदा-
पैसों से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। मौसमी बीमारियों हो सकती हैं।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तले हुए भोजन का दान करें।

तुला
फायदा-
उलझी हुई स्थितियां आज सुलझ सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
नुकसान- पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा आज न करें।
उपाय- आंवले के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक
फायदा- साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है।
नुकसान- बेकार के कामों में खर्च अधिक हो सकता है। भाइयों या दोस्तों से अनबन हो सकती है। ऑफिस में तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को गुड़ का दान करें।

धनु
फायदा- नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- बिजनेस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। ऑफिस में लोग आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकते हैं। किसी की बातों में न आएं।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

मकर
फायदा- करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है। अधिकारियों की मदद मिल सकती है।
नुकसान- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। कानूनी मामलों में समय और पैसा बर्बाद हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि के मंत्रों का जाप करें।

कुंभ
फायदा- पुराने कामों का अच्छा फल आज मिल सकता है। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। 
नुकसान- झूठ न बोलें वरना आप उलझ सकते हैं। आलस के कारण कोई बड़ा मौका भी गंवा सकते हैं। किसी मामले में लापरवाही न करें।
उपाय- गरीब बच्चों को नए कपड़ों का दान करें।

मीन
फायदा- नौकरी का कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है। संतान की तरक्की से प्रसन्नता होगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पारिवारिक विवाद के कारण तनाव होगा। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें।
उपाय- काली मां के मंदिर में दीपक जलाएं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज