Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 6 दिसंबर 2021, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

Asianet News Hindi | / Updated: Dec 06 2021, 07:00 AM IST

उज्जैन. 6 दिसंबर, सोमवार को मेष राशि वाले किसी मामले में संघर्ष करते नजर आएंगे। वृष वालों को नुकसान होने के योग बन रहे हैं। मिथुन वालों को आज खुशियां मिलेंगी। वृश्चिक वालों का आत्मविश्वास कम हो सकता है। धनु वाले कोई कमिटमेंट आज न करें तो बेहतर रहेगा। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आपको वास्तविकता में रहना जरूरी होगा। इधर-उधर की बातों पर दिमाग पर न लें। आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें। 
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आपको नुकसान होने का योग बन रहा है है, जिसका ज्यादा दुख न मनाएं, भरपाई के भी पूरे योग निकट भविष्य में बन रहे हैं। अपने अंदर की नकारात्मकता मिटाने के प्रयास करें, सकारात्मक बातों को देखने की कोशिश करें।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है। आज आप पैसों का निवेश करने की बेहतर योजना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्ड के अनुसार आज खुशियों के योग बन रहा है। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
दूसरों द्वारा बोली बातों पर ध्यान न दें, नहीं तो विवाद का कारण बन सकता है। आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है। 
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
मन को शांत रखकर काम करें। अपनी क्षमता के अधिक काम न करें तो बेहतर रहेगा। आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। 
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है, जिससे आपको खुशी प्राप्त होगी। अपने प्रयासों को जारी रखें। जिम्मेदारी पूरी करने से सम्मान मिलेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं, इसके लिए आपको प्रयास करना होगा। रिश्तों में सुधार जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। परिवार में प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर : 5

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आपके काम में दूसरों द्वारा कमी निकालना आत्मविश्वास को कम कर सकता है, लेकिन निराश न हों। आज आपके कॅरियर में बदलाव हो सकता है। शिक्षा के योग हैं। अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
भावनात्मक रूप से खुद को संतुलित रखने की कोशिश करें। प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपको अंदर ऊर्जा भर देगा, लेकिन इससे आपका काम भी प्रभावित होगा। आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा। 
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज आपको घर की जिम्मेदारी की चिंता सताएगी। आज का दिन प्यार-मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा। 
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आपके अंदर की बेचैनी को अभी आप व्यक्त नहीं करेंगे। खुद को संभालें। आज आपको कुछ खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसे आप बखूबी अंजाम देंगे। आपकी समझ के दायरे विस्तृत होंगे। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 5

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
कार्यस्थल यानी ऑफिस में सफलता मिलेगी। काम में मिल रहे यश से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप स्वयं को भावनात्मक रूप से बेहतर मजबूत करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। 
लकी कलर : गहरा हरा, लकी नंबर : 8
 

Share this article
click me!