Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 7 दिसंबर 2021, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 6, 2021 12:58 PM IST

उज्जैन. 7 दिसंबर, मंगलवार को मेष राशि वालों की अपनी गलती सुधारने का मौका मिलेगा। वृषभ वालों का नुकसान हो सकता है। मिथुन वालों की मुलाकात पुराने दोस्तों से हो सकती है। कर्क वालों के साथ हो सकता है धोखा। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आपको अपनी गलती सुधारने का अवसर फिर से प्राप्त होगा। अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखिए और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। 
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 4

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसान हो जाएगा। आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग है। दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। 
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
मन में चल रहा कन्फ्यूजन और विचार सुलझने लगेंगे। आज आपको बहुत कठिनाईयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा, इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा मिलना है। 
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
बढ़ते हुई खर्चों पर काबू करना होगा। आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य को करने के बाद सूकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा। 
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज किसी को कुछ बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें। आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा। आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है। 
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6

तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें। आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। 
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफ दायक होगा। आज आप शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आ सकते है सतर्क रहें। अपनों से अच्छा व्यवहार करें। 
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
किसी अपने द्वारा आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है। आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आपके गैर जिम्मेदार बर्ताव से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। 
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें। आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में अच्छे योग हैं। 
लकी कलर: फिरौजी, लकी नंबर: 7

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
जिन बातों का आप से ताल्लुक नहीं है उनसे दूर ही रहें। आज आप अपने कार्य में निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। 
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1
 

Share this article
click me!